रायपुर:- छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ के बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की.
छत्तीसगढ़ भाजपा पदाधिकारी लिस्ट: भाजपा पदाधिकारियों की लिस्ट में 8 नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है. 3 महामंत्री बनाए गए हैं. 8 मंत्री बनाए गए हैं. एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री और एक सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है. संतोष पांडे को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है. इसके अलावा 12 प्रवक्ता बनाए गए हैं.


छत्तीसगढ़ भाजपा में 8 उपाध्यक्ष
जगन्नाथ पाणिग्रही- उपाध्यक्ष
रामजी भारती-उपाध्यक्ष
रूप कुमारी चौधरी- उपाध्यक्ष
रंजना साहू- उपाध्यक्ष
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव-उपाध्यक्ष
नंदन लाल जैन- उपाध्यक्ष
जी वेंकटेश्वर- उपाध्यक्ष
सतीश लाटिया- उपाध्यक्ष
छत्तीसगढ़ भाजपा में 3 महामंत्री
यशवंत जैन- महामंत्री
अखिलेश सोनी- महामंत्री
नवीन मारकंडे- महामंत्री
पदाधिकारी लिस्ट में 8 मंत्री
संध्या परघनिया- मंत्री
शिवनाथ यादव- मंत्री
जयंती पटेल- मंत्री
अमित साहू- मंत्री
जितेंद्र वर्मा- मंत्री
हर्षिता पांडेय- मंत्री
विद्या सिदार- मंत्री
ऋतु चौरसिया- मंत्री
राम गर्ग- कोषाध्यक्ष
अशोक बजाज- कार्यालय मंत्री
प्रीतेश गांधी- सह कार्यालय मंत्री
बीजेपी की लिस्ट की बड़ी बातें
08 उपाध्यक्ष, 03 महामंत्री बनाए गए, 08 मंत्री
राम गर्ग को कोषाध्यक्ष बनाया गया
अशोक बजाज होंगे कार्यालय मंत्री
राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय को बनाया गया मुख्य प्रवक्ता
12 नेताओं को दी गई प्रवक्ता की जिम्मेदारी
राहुल योगराज टिकरिहा बने युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष
विभा अवस्थी होंगी भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष
हेमंत पाणिग्रही को मीडिया संयोजक बनाया गया
बीजेपी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद पर इनकी नियुक्ति: युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगीराज को बनाया गया है. महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी बनाई गई हैं. ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर को नियुक्त किया गया है. अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े, अनुसूचित जनजाति मोर्चा सत्यनारायण सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा मखमूर इकबाल खान, प्रकोष्ठ संयोजक अवधेश सिंह चंदेल और प्रकोष्ठ सह संयोजक चुन्नीलाल साहू को बनाया गया है. मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही, सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी और आईटी संयोजक सुनील पिल्लई को बनाया गया है.