बालोद :- जिला मुख्यालय बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में मुख्य अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग मंत्री केदार कश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली. इस दौरान उन्होंने आसमान में गुब्बारे और शांति के प्रतीक सफेद कबूतर भी छोड़े.
