दुर्ग :- 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भिलाई स्थित फर्स्ट बटालियन परिसर में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली. इस अवसर पर जवानों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया. कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्हें सम्मानित भी किया गया. गृहमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति में सभी से योगदान देने का आह्वान किया. मौके पर अधिकारी, जवान और आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे.
