Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 का शुभारंभ, राजभवन के दरबार हॉल का अब ये होगा नया नाम
    RAIPUR

    छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 का शुभारंभ, राजभवन के दरबार हॉल का अब ये होगा नया नाम

    By Tv 36 HindustanAugust 16, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी रायपुर स्थित मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ किया. रजत महोत्सव 15 अगस्त से अगले 6 फरवरी 2026 तक 25 हफ्तों तक उत्साह और उमंग के साथ पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा. सीएम ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के लोगो और पोर्टल का अनावरण भी किया.

    बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम का आयोजन: सीएम ने ये भी कहा कि रजत महोत्सव के दौरान बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसे पारंपरिक आयोजन भी होंगे. साय ने जनता से पूरे उत्साह के साथ आयोजनों में शामिल होने का आग्रह किया है

    रजत महोत्सव में 25 हफ्तों तक कई कार्यक्रमों का आयोजन: सीएम साय ने शुभारंभ कार्यक्रम में कहा “छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में प्रदेश के हर वर्ग, हर समाज और हर उम्र के लोगों की भागीदारी जरूरी है. हम सब विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के सपने और दढ़ संकल्प को लेकर आगे बढ़ेंगे. अलग अलग विभागों, सामाजिक, व्यवसायिक और सांस्कृतिक संगठनों मिलकर कई कार्यक्रम करेंगे.

    कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू जी, पुरंदर मिश्रा जी, गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा जी, साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, खाद्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, केश शिल्पी बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे.

    छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव की खास बातें

    ⦁ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में हर वर्ग, हर समाज और हर उम्र के लोगों की सहभागिता होगी.

    ⦁ 15 अगस्त 2025 से 6 फरवरी 2026 तक महोत्सव मनाया जाएगा.

    ⦁ 25 सप्ताह तक विभिन्न विभागों, सामाजिक, व्यावसायिक और सांस्कृतिक संगठनों की सहभागिता से कार्यक्रम

    ⦁ स्थानीय खेल, लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम का आयोजन.

    दरबार हॉल का नाम छत्तीसगढ़ मंडपम: वहीं राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राजभवन के दरबार हॉल का नाम बदल दिया गया है. अब दरबार हॉल का नाम छत्तीसगढ़ मंडपम रखा गया है. कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब सहित कई लोग मौजूद रहे.

    Post Views: 760

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीएम साय ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन, सीएम बोले, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता के रूप में सदैव रहेंगे स्मरणीय
    Next Article कांग्रेस में बड़ी फेरबदल, बड़ी संख्या में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बरगी डैम त्रासदी पर CM सख्त हाई लेवल जांच के आदेश पीड़ितों से मिलकर दिया पूरा भरोसा…

    May 2, 2026

    उपमुख्यमंत्री का 3 मई को गरियाबंद दौरा, कई विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन…

    May 2, 2026

    गलत दिशा में रखा मनी प्लांट घर में बढ़ा देगा दरिद्रता, जानिए इसे रखने की सही दिश…

    May 2, 2026

    धन-संपत्ति में वृद्धि दिलाने वाले माने जाते हैं ये 5 रत्न, लेकिन पहनने से पहले जान लें ये नियम…

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बरगी डैम त्रासदी पर CM सख्त हाई लेवल जांच के आदेश पीड़ितों से मिलकर दिया पूरा भरोसा…
    • उपमुख्यमंत्री का 3 मई को गरियाबंद दौरा, कई विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन…
    • गलत दिशा में रखा मनी प्लांट घर में बढ़ा देगा दरिद्रता, जानिए इसे रखने की सही दिश…
    • धन-संपत्ति में वृद्धि दिलाने वाले माने जाते हैं ये 5 रत्न, लेकिन पहनने से पहले जान लें ये नियम…
    • प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सीएचओ भर्ती के लिए च्वाइस फिलिंग शुरू…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?