छत्तीसगढ़:– आज दिनांक 17 अगस्त 2025 को दोपहर 2 बजे जिला गरियाबंद पुलिस लाइन में नक्सली संगठन के बड़े कैडर का आत्मसमर्पण कराया जाएगा। इस दौरान पुलिस मुख्यालय एवं रायपुर रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। आत्मसमर्पण कार्यक्रम में नक्सली गतिविधियों से जुड़े अहम खुलासे भी किए जाएंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीएसएनएल गरियाबंद, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चन्द्राकर ने बताया कि लंबे समय से सक्रिय इस बड़े कैडर का आत्मसमर्पण सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता है। आत्मसमर्पण के साथ-साथ संगठन की गतिविधियों और नेटवर्क से जुड़े कई अहम बिंदुओं का खुलासा किया जाएगा।
