Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शपथ ग्रहण कुछ देर में, तीनों भावी मंत्री पहुंचे राजभवन
    RAIPUR

    शपथ ग्रहण कुछ देर में, तीनों भावी मंत्री पहुंचे राजभवन

    By Tv 36 HindustanAugust 20, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :- छत्तीसगढ़ की सियासत में आज एक अहम मोड़ आने जा रहा है। लंबे समय से प्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया आज पूरी होगी। अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहब और भिलाई से विधायक गजेंद्र यादव को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। तीनों भावी मंत्री राजभवन पहुंच चुके हैं और थोड़ी देर बाद शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा।

    शपथ से पहले विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि मंत्री पद उनके लिए एक बड़ा दायित्व है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब उनका लक्ष्य केवल और केवल जनता की सेवा होगा। राजेश अग्रवाल के परिजनों के लिए भी यह दिन काफी खास रहा। उनके परिवार ने इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर खुशी जताई।

    दुर्ग जिले के लिए आज का दिन विशेष महत्व रखता है। अब तक यह जिला बिना मंत्री के रहा है, लेकिन अब भिलाई से विधायक गजेंद्र यादव इस कमी को पूरा करेंगे। गजेंद्र यादव ने शपथ ग्रहण से पहले दुर्ग स्थित गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर रायपुर के लिए रवाना हुए। उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। बीते एक साल से गजेंद्र का नाम मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे था और अब यह इंतजार खत्म हो रहा है।

    इसी तरह आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहब भी अपने परिजनों और समर्थकों के साथ राजभवन पहुंचे। रवाना होने से पहले उन्होंने अपने पिता और घर के बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। उनके समर्थकों का कहना है कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस दिन की प्रतीक्षा कर रही थी।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण के बाद विभागों का बंटवारा आज शाम तक किया जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि धर्म, संस्कृति और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी गुरु खुशवंत साहब को मिल सकती है। वहीं गजेंद्र यादव को शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग दिया जा सकता है। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल को परिवहन और खनिज संसाधन विभाग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

    Post Views: 1,240

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशपथग्रहण में शामिल होने सीएम साय राजभवन के लिए निकले
    Next Article इंतजार हुआ खत्म, साय कैबिनेट का होगा विस्तार, बस कुछ ही देर में ये तीनों विधायक बनेंगे मंत्री
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    6 अक्टूबर को रखा जाएगा इंदिरा एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…

    October 4, 2026

    चेहरे पर चाहिए ग्लो तो अपनाएं ये आसान स्किन केयर टिप्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क…

    October 4, 2026

    मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा विशेष अभियान’

    October 4, 2026

    नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन के विकास, हरित क्षेत्रों के विस्तार और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गार्डन्स बाय द बे के अनुभवों का मिलेगा लाभ

    October 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 6 अक्टूबर को रखा जाएगा इंदिरा एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…
    • चेहरे पर चाहिए ग्लो तो अपनाएं ये आसान स्किन केयर टिप्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क…
    • मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा विशेष अभियान’
    • नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन के विकास, हरित क्षेत्रों के विस्तार और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गार्डन्स बाय द बे के अनुभवों का मिलेगा लाभ
    • सीएम साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?