रायपुर:- प्रदेश की राजनीति में समीकरण लगातार बदलते रहे हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार में दुर्ग संभाग सत्ता का केंद्र माना जाता था, तो अब सरगुजा संभाग नए शक्ति केंद्र के रूप में उभरा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सरगुजा प्रदेश का सबसे ज्यादा मंत्री देने वाला क्षेत्र बन गया है।
अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद सरगुजा संभाग से कुल मुख्यमंत्री समेत 5 मंत्री शामिल हो गए। यह प्रदेश की राजनीति में पहली बार हुआ है जब सरगुजा संभाग से ज्यादा संख्या में मंत्री बनाए गए हों।