रायपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस समय जापान दौरे पर हैं। राजधानी टोक्यो से उन्होंने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उन्हें ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर के दर्शन का अवसर मिला। यह टोक्यो का सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर है, जिसे शांति और सामर्थ्य का प्रतीक माना जाता है।मुख्यमंत्री ने मंदिर में छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना भी की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का यह विदेश दौरा भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO), भारत सरकार के आमंत्रण पर आयोजित किया गया है। इस उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित करना और नए अवसरों को आकर्षित करना है।