Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या अचानक बदल गई आपके फोन की कॉलिंग स्क्रीन, ये रही इसके पीछे की वजह…
    समाचार

    क्या अचानक बदल गई आपके फोन की कॉलिंग स्क्रीन, ये रही इसके पीछे की वजह…

    By Tv 36 HindustanAugust 23, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– गुरुवार शाम से लेकर शुक्रवार दोपहर तक कई Android यूजर्स को अचानक झटका लगा, जब उनके फोन ऐप का डायलर इंटरफेस बिना किसी वॉर्निंग या परमिशन लिए अचानक बदल गया। यूजर्स समझ नहीं पा रहे हैं कि ऐसा क्यों हुआ और इस बारे में नाराजरी भी जाहिर कर रहे हैं। दरअसल, यह बदलाव Google के Material 3 Expressive redesign का हिस्सा है, जो हाल ही में Android 16 के साथ पेश किया गया है।

    फोन ऐप और डायलर स्क्रीन में बदलाव
    Google Phone ऐप में अब कॉल लॉग पहले जैसा ग्रुपिंग व्यू नहीं दिखाता और हर कॉल को अलग-अलग लिस्ट किया जा रहा है। इसके अलावा कॉल हिस्ट्री और फेवरेट्स को मिलाकर Home टैब में रखा गया है। रीडिजाइन्ड एलिमेंट्स की बात करें तो कॉल्स अब गोल किनारों वाले कार्ड्स में नजर आती हैं। साथ ही नया फिल्टर सिस्टम आया है, जिससे Missed, Spam, Contacts जैसी कैटेगरी आसानी से अलग की जा सकती हैं।

    साथ ही इन-कॉल स्क्रीन पर बड़े, गोल और आयताकार बटन ऐड किए गए हैं, ताकि कॉल हैंडलिंग आसान हो। वहीं, कॉल रिसीव करने और काटने के लिए नया जेस्चर सिस्टम शामिल किया गया है और अब यूजर्स स्वाइप या टैप, दोनों ऑप्शन चुन सकते हैं
    नए अपडेट का रोलआउट server-side activation से किया गया है, यानी बिना किसी ऐप अपडेट इंस्टॉल किए ही डायलर UI बदल गया। कई यूजर्स ने रिपोर्ट किया कि उनका इंटरनेट दोबारा कनेक्ट होते ही इंटरफेस अचानक नया दिखने लगा। रेडिट और X (पहले Twitter) पर कई यूजर्स ने लिखा कि वे अचानक हुए इस बदलाव से परेशान हो गए, क्योंकि ऐप पूरी तरह से अलग महसूस होने लगा।

    कुछ यूजर्स को नया डिजाइन पसंद आया, तो वहीं कुछ को यह ‘confusing’ और ‘unnecessary’ लगा।

    इसलिए किया गया है डिजाइन में बदलाव
    Google का कहना है कि यह नया डिजाइन रिसर्च पर बेस्ड है। कंपनी ने 18,000 से ज्यादा यूजर्स पर स्टडी की थी, जिसमें पाया गया कि एक्सप्रेसिव डिजाइन के जरिए लोग स्क्रीन पर जरूरी बटन और जानकारी जल्दी पहचान लेते हैं। यह बदलाव सिर्फ Phone ऐप तक सीमित नहीं है, बल्कि जल्द ही Google Messages, Contacts, Gmail और Photos जैसे ऐप्स में भी देखने को मिलेगा।

    बता दें, अगर आपके पास Google Phone ऐप का वर्जन 186 है, तो आपको यह नया इंटरफेस मिल सकता है। ऐप सेटिंग्स में जाकर Gestures और Navigation को कस्टमाइज किया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल पुराने डिजाइन पर वापस जाने का कोई विकल्प नहीं है।

    Post Views: 1,865

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसुनार गुलाबी कलर के पेपर में ही क्यों लपेटते हैं चांदी, नीला-पीला क्यों नहीं, दिलचस्प है ये जवाब…
    Next Article पेरासिटामोल खाने वाले ध्यान दें, प्रदेश में दवा में मिली गुणवत्ता की कमी, सीजीएमएससी ने दिया कंपनी को नोटिस…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ, क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा…

    February 19, 2026

    कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है जानिए सेवन करने का ये सही तरीका…

    February 19, 2026

    कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…

    February 19, 2026

    गगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी चंडीगढ़ में पैराशूट का अग्नि परीक्षण, ऐसे लैंड करेंगे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स…

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ, क्षेत्रीय मरीजों को मिलेगी आसानी से दवा…
    • कलौंजी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है जानिए सेवन करने का ये सही तरीका…
    • कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…
    • गगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी चंडीगढ़ में पैराशूट का अग्नि परीक्षण, ऐसे लैंड करेंगे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स…
    • खनिज संपदा से समृद्ध प्रदेश के विकास में निभाएं अहम भूमिका सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?