नई दिल्ली:– अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच अब उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग शुरू कर दी है। खास बात यह है कि इस फिल्म में उनके साथ लंबे समय बाद एक्टर सैफ अली खान भी नज़र आएंगे।
अक्षय ने शेयर किया वीडियो
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी। इस वीडियो में अक्षय, निर्देशक प्रियदर्शन और सैफ अली खान बातचीत और मजाक करते दिखाई दे रहे हैं।
कैप्शन ने बढ़ाई उत्सुकता
वीडियो पोस्ट करते हुए अक्षय ने लिखा—
“हम सब ही हैं थोड़े से शैतान, कोई ऊपर से संत, कोई अंदर से हैवान। अपने सबसे पसंदीदा निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग आज से शुरू की। लगभग 18 साल बाद सैफ के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। चलो हैवानियत शुरू करते हैं।”
अक्षय का व्यस्त वर्कफ्रंट
‘हैवान’ के अलावा अक्षय कुमार की झोली में इस समय ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘भूल बंगला’ और ‘हेरा फेरी 3’ जैसी बड़ी फिल्में भी शामिल हैं। वहीं, सैफ अली खान हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ में नजर आए थे।
