नई दिल्ली:– शहरी इलाके में रहने वाले पात्रों को पक्की छत मुहैया होगी। जनवरी 2025 से मार्च 31 मार्च तक जिला नगरीय विकास अभिकरण के पोर्टल पर 16,673 लोगों आनलाइन आवेदन कर पक्की छत की मांग की है। लेखपाल की जांच में लगभग तीन हजार पात्र मिले हैं। शेष आवेदनों की जांच जारी है।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में आनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदनों का सत्यापन संबंधित नगरीय निकाय और तहसील के अधिकारियों से संयुक्त रूप से कराया जा रहा है। डूडा के पोर्टल पर जनवरी से मार्च तक 16,673 लोगों ने आनलाइन आवेदन किया है। इन आवेदनों की जांच लेखपाल द्वारा एसडीएम की देखरेख में की जा रही है।
अब तक करीब तीन हजार पात्र मिले हैं। प्रत्येक पात्रों के अभिलेख जमाकर उनकी डीपीआर बनाकर जिलास्तर पर स्वीकृत लेकर शासन को भेजी जाएगी। जहां से तीन किस्तों में ढाई लाख की धनराशि पात्रों को मिलेगी।
20 साल में गांव या शहर में मिला है लाभ तो होंगे अपात्र
योजना की गाइडलाइन में बदलाव हुआ है। 20 वर्ष के अंदर परिवार के किसी भी सदस्य को ग्रामीण या शहरी आवास का लाभ मिला है तो उसे इसका लाभ नहीं मिलेगा। आनलाइन व्यवस्था में पोर्टल स्वयं ही ऐसे आवेदन अपात्र की श्रेणी में डाल दे रहा है। इसके अलावा पहले से बने घर में विस्तार के नाम पर लाभ मिलने की व्यवस्था खत्म कर दी गई है।
निकायवार आए आवेदन
नगर पालिका सदर-2,038
नगर पालिका नानपारा-1,696
जरवल-371
रिसिया-920
पयागपुर-2,322
कैसरगंज-3,474
मिहींपुरवा-3,516
रूपईडीहा-2,336
