नई दिल्ली:– वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए शानदार एआई फीचर लाया है। नए फीचर में यूजर्स को मेसेज ऑप्शन के अंदर ही ‘Ask Meta AI’ का ऑप्शन दिया जा रहा है। वॉट्सऐप में आए इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी है। WABetaInfo ने इस फीचर को गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद वॉट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.25.23.24 में देखा है। साथ ही WABetaInfo ने इस नए फीचर का स्क्रीनशॉट भी X पर शेयर किया है। आइए डीटेल में जानते हैं वॉट्सऐप के इस नए फीचर के बारे में।
जान सकेंगे फॉवरवर्डेड मेसेज की सच्चाई
WABetaInfo के अनुसार कंपनी इस फीचर को कुछ बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट कर रही है। नया फीचर आने से यूजर्स को मेसेज मेन्यू के अंदर आस्क मेटा आई का ऑप्शन दिखेगा। इस ऑप्शन की मदद से यूजर किसी सेलेक्टेड चैट के साथ लिंक्ड मेटा एआई को ओपन कर सकते हैं। यह फीचर उस वक्त बड़े काम का साबित होगा जब आपको चैट के दौरान रिसीव हुए किसी कॉन्टेंट के बारे में ज्यादा डीटेल पता करना हो। उदाहरण के तौर पर मान लीजिए आपको कोई फॉवरवर्डेड मेसेज रिसीव हुआ है और आप इसके बारें में डीटेल जानना चाहते हैं, तो आप इसके बारे में तुरंत मेटा एआई से पूछ सकते हैं।
चैट विंडो में हाइलाइट हो जाएगा मेसेज असिस्टेंट
रिपोर्ट की मानें, तो आस्क मेटा एआई सेलेक्ट के लिए सेलेक्ट किया गया मेसेज असिस्टेंट के साथ नए चैट विंडो में हाइलाइट हो जाएगा। हालांकि, सीधे मेसेज फॉरवर्ड करने की बजाय यूजर को मेसेज भेजने से पहले अपना कॉन्टेक्स्ट या कोई खास सावल ऐड करना होगा क्योंकि मेसेज ऑटोमैटिकली प्रॉम्प्ट में शामिल नहीं होता। इस इंटीग्रेशन का सबसे बड़ा फायदा मौजूदा फॉरवर्डिंग प्रोसेस की तुलना में इसकी इफिशिएंसी है। नया फीचर के आने के बाद भी फॉरवर्डिंग काम करेगा, लेकिन यूजर्स को मेटा एआई सर्च के लिए अपनी चैट लिस्ट में स्क्रॉल करना होगा और फिर कॉन्टेंट को मैन्युअली सेंड होगा। नया ऑप्शन इन एक्सट्रा स्टेप्स को खत्म कर देता है क्योंकि आस्क मेटा एआई सीधे मेसेज ऑप्शन में दिखाई देता है और इससे यूजर तुरंत असिस्टेंट के साथ चैट ओपन कर सकते हैं।
फेक न्यूज पर लगाम
वॉट्सऐप का यह नया फीचर गलत इन्फर्मेशन से निपटने के लिए भी काफी काम है। फेक न्यूज, भ्रामक दावे और वायरल हो रही अफवाहें अक्सर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए तेजी से फैलती हैं और इस फीचर की मदद से यूजर्स को मेसेज की सच्चाई जानने में काफी मदद मिलेगी। बताते चलें कि वॉट्सऐप का यह नया फीचर अभी कुछ बीटा यूजर्स के लिए ही आया है। कंपनी जल्द इसके स्टेबल वर्जन को ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट करेगी।
