नई दिल्ली:– वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का पहला गाना ‘बिजुरिया’ रिलीज हो गया है। यह गाना साल 1999 की म्यूजिक एल्बम ‘मौसम’ के सुपरहिट ट्रैक ‘बिजुरिया’ का रीक्रिएशन है, जिसे सोनू निगम ने गाया था।
गाने की शुरुआत मनीष पॉल की पगड़ी से होती है, जो ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की याद दिलाती है। इसके बाद एंट्री होती है वरुण धवन की, जो अपने जबरदस्त डांस मूव्स से दर्शकों को इंप्रेस कर रहे हैं। वहीं, साड़ी लुक में जान्हवी कपूर की एंट्री गाने में चार चांद लगा देती है। फिल्म की पूरी लीड कास्ट— वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल—गाने में नजर आ रही है।
रीक्रिएशन का तड़का
फिल्म के इस गाने में सोनू निगम के ओरिजिनल हुक स्टेप को भी रखा गया है, बस कुछ नई लाइनों और बीट्स के साथ इसे रीमिक्स किया गया है।
फिल्म की रिलीज डेट
शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ इस साल 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का सीधा मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 2’ से होगा।