Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » फोन यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द होगा लॉन्च नया ऑपरेटिंग सिस्टम, मिलेंगे ये नए और दमदार फीचर्स…
    मध्य प्रदेश

    फोन यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द होगा लॉन्च नया ऑपरेटिंग सिस्टम, मिलेंगे ये नए और दमदार फीचर्स…

    By Tv 36 HindustanSeptember 12, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल:– Nothing ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप Nothing Phone 3 के जुलाई लॉन्च के दौरान अपने आने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम की पहली झलक दिखाई थी। इसके बाद Nothing Community पोस्ट में बताया गया था कि Nothing OS 4.0 का पहला क्लोज्ड बीटा Nothing Phone 3 पर रोलआउट होना शुरू हो गया है। अब कंपनी ने ऐलान किया है कि इस अपकमिंग Nothing OS का पहला स्टेबल वर्जन जल्द लॉन्च किया जाएगा और उसके बाद रोलआउट शुरू भी हो जायेगा।

    Nothing OS 4.0 जल्द होगा लॉन्च, Android 16 पर आधारित नया अपडेट लाएगा
    UK बेस्ड स्मार्टफोन निर्माता Nothing ने अपनी आगामी ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट, Nothing OS 4.0, के बारे में एक नयी जानकारी दी है। कंपनी ने अपने आधिकारिक X पहले Twitter पेज पर घोषणा की है कि Android 16 पर आधारित Nothing OS 4.0 का स्टेबल वर्जन जल्द ही Nothing Phone मॉडल्स पर रोलआउट किया जायेगा। ये यूज़र्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी होगी। Nothing OS 4.0 के साथ कंपनी ने अपने यूजर इंटरफेस को भी पूरी तरह से नया रूप देने का प्लान किया है।

    कई नए फीचर्स और डिजाइन में बदलाव
    Nothing ने एक वीडियो टीज़र के माध्यम से बताया है कि नए ऑपरेटिंग सिस्टम में कई आइकन्स और विजेट्स का रीडिजाइन किया जाएगा। अपडेट में खासकर सर्कुलर टॉर्च आइकन होगा, जो रेड कलर की टॉर्चलाइट फीचर के साथ आएगा, जिससे यूजर्स को बेहतर विज़ुअल एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके अलावा Bluetooth स्विच, डार्क मोड ऑन-ऑफ बटन, टेम्परेचर मॉनिटर विजेट और ब्राइटनेस एडजस्टमेंट विजेट भी नए सर्कुलर आइकन के रूप में नजर आएंगे, जो UI को और ज्यादा मॉडर्न और यूजर फ्रेंडली बनाएंगे।

    इसके साथ ही Nothing OS 4.0 में कुछ अनोखी और नई सुविधाओं को भी पेश किया जा सकता है। कंपनी ने कुछ आइकन्स की तस्वीरें साझा की हैं जिनमें छाते जैसी आकृति, पहिए जैसी गोल आकृति और एक गोल आइकन शामिल हैं, लेकिन इनका उपयोग और फीचर्स अभी स्पष्ट नहीं किए गए हैं। इसके अलावा टू-डू लिस्ट को नया स्क्वायर आइकन वाला विजेट मिलने की भी संभावना है। इसके अलावा नया पिल-शेप्ड स्विच भी इस अपडेट का हिस्सा हो सकता है, जो इंटरफेस को और ज्यादा आकर्षक और आसान बना देगा।

    एलिजिबल फोन्स के लिए रोलआउट होगा Nothing OS 4.0
    Carl Pei ने Nothing Phone 3 के लॉन्च के दौरान पुष्टि की थी कि Nothing OS 4.0, जो कि Android 16 पर बेस्ड है, Autumn 2025 से Nothing डिवाइस पर रोलआउट होना शुरू होगा। Nothing OS 4.0 का पहला क्लोज्ड बीटा वर्जन पहले ही Nothing Phone 3 के लिए रोलआउट किया जा चुका है। ये बीटा वर्जन चुनिंदा यूजर्स को उपलब्ध कराया गया था, ताकि वो इस नए OS को टेस्ट कर सकें, उसमें मौजूद बग्स और समस्याओं की रिपोर्ट कर सकें और कंपनी को फीडबैक दे सकें। इस तरह की बीटा टेस्टिंग से पब्लिक रिलीज से पहले ज्यादातर तकनीकी समस्याओं को दूर किया जा सकता है, जिससे यूजर्स को एक बेहतर और स्थिर अपडेट मिल सके। यूजर्स इस नए OS अपडेट के लिए तैयार हो सकते हैं, जो न केवल बेहतर परफॉर्मेंस देगा बल्कि यूजर एक्सपीरियंस को भी एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

    Post Views: 775

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीएम साय ने जवानों को दी बधाई, कही ये बात…
    Next Article शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक ‘नक्सलमुक्त भारत’ का संकल्प, मुख्यमंत्री साय…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    AI समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को स्टॉल हटाने का आया आदेश, इस रोबोट को अपना बताने पर हुई फजीहत…

    February 18, 2026

    राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा 10 राज्यों की 37 सीटों पर इस दिन होगा मतदान…

    February 18, 2026

    भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का आखिरी मौका 25,000+ पदों के लिए आवेदन की डेडलाइन नजदीक फटाफट करें अप्लाई…

    February 18, 2026

    you tube डाउन से मचा हड़कंप, भारत में 19,000+ शिकायतें, दुनियाभर में लाखों यूजर्स प्रभावित…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • AI समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को स्टॉल हटाने का आया आदेश, इस रोबोट को अपना बताने पर हुई फजीहत…
    • राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा 10 राज्यों की 37 सीटों पर इस दिन होगा मतदान…
    • भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का आखिरी मौका 25,000+ पदों के लिए आवेदन की डेडलाइन नजदीक फटाफट करें अप्लाई…
    • you tube डाउन से मचा हड़कंप, भारत में 19,000+ शिकायतें, दुनियाभर में लाखों यूजर्स प्रभावित…
    • SDM का खौफनाक कांड; ग्रामीणों को बेरहमी से पीट-पीटकर कर उतारा मौत के घाट, वजह जान दंग रह जाएंगे
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?