भोपाल:– शुक्रवार, 19 सितंबर को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली. 22 कैरेट और 24 कैरेट दोनों ही श्रेणियों में भाव 150 रुपये तक बढ़ गए. देशभर में 22 कैरेट सोना 1,02,200 रुपये से ऊपर और 24 कैरेट सोना 1,11,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. यह तेजी अंतरराष्ट्रीय कारणों से बनी है और फिलहाल भाव अपने पीक लेवल के आसपास है.
चांदी की चाल
सोने के साथ चांदी भी आज चमक उठी. शुक्रवार को चांदी का भाव 1,33,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गया. यह कल के मुकाबले 2,000 रुपये महंगी हुई है. लगातार बढ़ते भावों से निवेशकों में उत्सुकता है कि क्या यह तेजी आगे भी जारी रहेगी.
निवेशकों के सामने बड़ा सवाल
सोने का भाव पीक लेवल पर रहने से निवेशकों के मन में दुविधा है, क्या मुनाफा बुक कर बाजार से निकलना सही रहेगा या अभी और इंतजार करना चाहिए? विशेषज्ञ मानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय ट्रेंड्स और डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट पर नजर रखकर ही फैसला लेना चाहिए.
19 सितंबर 2025 के ताजा रेट
दिल्ली: 22 कैरेट – ₹1,02,220 | 24 कैरेट – ₹1,11,480
चेन्नई: 22 कैरेट – ₹1,02,300 | 24 कैरेट – ₹1,11,160
मुंबई: 22 कैरेट – ₹1,02,205 | 24 कैरेट – ₹1,11,160
कोलकाता: 22 कैरेट – ₹1,01,205 | 24 कैरेट – ₹1,11,160
जयपुर, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ: 22 कैरेट – ₹1,02,220 | 24 कैरेट – ₹1,11,480
बंगलुरु, पटना: 22 कैरेट – ₹1,02,205 | 24 कैरेट – ₹1,11,160
भारत में सोने का भाव कैसे तय होता है?
भारत में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, आयात शुल्क, टैक्स और डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट पर निर्भर करती हैं. यही कारण है कि रोजाना सोने के भाव बदलते रहते हैं. भारतीय संस्कृति में सोना सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं है बल्कि निवेश और बचत का मजबूत साधन माना जाता है. शादी-ब्याह और त्योहारों में इसकी मांग हमेशा ऊंची रहती है.