Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » युवाओं में बढ़ रही आंखों की ये बीमारियां, जाने…
    RAIPUR

    युवाओं में बढ़ रही आंखों की ये बीमारियां, जाने…

    By Tv 36 HindustanSeptember 19, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:– आज के समय में युवाओं में आंखों से जुड़ी बीमारियों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. यह चिंता का विषय है क्योंकि आंखों की समस्याएं पहले बड़े उम्र वाले लोगों में देखी जाती थीं, अब ये कहीं कम उम्र में सामने आ रही हैं. कई रिसर्च यह बताती कि भारत में हर पांच में से एक बच्चा किसी न किसी आंखों की समस्या से जूझ रहा है. तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और डिजिटल डिवाइज पर बढ़ती निर्भरता ने इस समस्या को और गंभीर बना दिया है. अगर यही स्थिति जारी रही तो आने वाले वर्षों में आंखों की बीमारियां देश के लिए एक बड़ा स्वास्थ्य संकट बन सकती हैं. यही कारण है कि इस विषय पर समय रहते कदम उठाना बेहद जरूरी हो गया है.

    आंखों की बीमारियों के पीछे सबसे बड़ा कारण युवाओं में बढ़ता स्क्रीन टाइम है. आज स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट न केवल शिक्षा बल्कि मनोरंजन और सोशल मीडिया का भी मुख्य साधन बन चुके हैं. ऑनलाइन पढ़ाई, वेब सीरीज और वीडियो गेम्स ने बच्चों और युवाओं का स्क्रीन पर बिताया समय कई गुना बढ़ा दिया है. इसके अलावा, बाहर खेलने की आदतें लगातार कम हो रही हैं, जिससे आंखों को प्राकृतिक रोशनी और आराम का मौका नहीं मिल पाता है. लगातार स्क्रीन पर देखते रहने से आंखों की मांसपेशियां थक जाती हैं और डिजिटल आई स्ट्रेन की समस्या तेजी से बढ़ती है. नींद पूरी न होना, खराब खानपान और आंखों की सही देखभाल न करना भी इस समस्या को गंभीर बना देता है.

    आंखों की किन बीमारियों का बढ़ रहा खतरा?
    शार्प साईट आई हॉस्पिटल्स में मेडिकल डायरेक्टर डॉ. कमल बी कपूर बताते हैं कि युवाओं में आंखों से जुड़ी जिन बीमारियों का खतरा सबसे अधिक बढ़ रहा है, उनमें डिजिटल आई स्ट्रेन, आंखों का सूखापन, सिरदर्द, आंखों की लाली और धुंधला दिखाई देना विशेष हैं. पहले जिन समस्याओं का सामना लोग 35 से 40 वर्ष की उम्र के बाद करते थे, अब वे बच्चों और कॉलेज जाने वाले छात्रों में आम होती जा रही हैं. मायोपिया यानी नजदीक का चश्मा भी तेजी से बढ़ रहा है और कई बच्चे कम उम्र में ही चश्मा लगाने के लिए मजबूर हो रहे हैं.

    सबसे अधिक खतरा उन बच्चों और युवाओं को है जो लंबे समय तक लगातार स्क्रीन पर देखते रहते हैं और जिनकी लाइफस्टाइल में फिजिकल एक्टिविटी की कमी होती है. कमजोर रोशनी में पढ़ाई करना, देर रात तक जागना और हेल्दी डाइट की कमी भी इस खतरे को बढ़ा देती है. अगर यही स्थिति बनी रही, तो भविष्य में आंखों की समस्याएं एक बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य चिंता बन सकती हैं.

    कैसे करें बचाव

    हर 20 मिनट पर 20 सेकेंड के लिए 20 फीट दूर देखें.

    बच्चों और युवाओं के स्क्रीन टाइम को सीमित करें.

    पर्याप्त नींद लें और समय पर सोने-जागने की आदत डालें.

    हरी सब्ज़ियां, फल और विटामिन-ए युक्त डाइट का सेवन करें.

    बाहर खेलकूद और प्राकृतिक रोशनी में समय बिताने की आदत डालें.

    आंखों में लगातार जलन, धुंधलापन या सिरदर्द हो तो तुरंत आई डॉक्टर से संपर्क करें.

    Post Views: 710

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपुराना Mobile बेचने से पहले न करें ये गलती, Private Photos, chats हो जाएंगे Recover…
    Next Article DUSU चुनाव में ABVP ने जीते अध्यक्ष समेत 3 पद, NSUI का उपाध्यक्ष पद पर कब्ज़ा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…

    February 17, 2026

    बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…

    February 17, 2026

    आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…

    February 17, 2026

    तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…
    • बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…
    • आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…
    • तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
    • कोका-कोला यूनिट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,नर्मदा कोल ड्रिंक्स फैक्ट्री पर छापा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?