नई दिल्ली:– दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने बड़ी जीत दर्ज की है, ABVP ने चार पदों में से तीन में जीते है। एबीवीपी के आर्यन मान ने अध्यक्ष पद, कुणाल चौधरी ने सचिव पद और दीपिका झा ने संयुक्त सचिव पद जीता है जबकि एनएसयूआई के राहुल झांसला को उपाध्यक्ष पद मिला है। गौरतलब है, चारों पदों के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था।
ABVP के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर्यन मान ने एनएसयूआई की अपनी प्रतिद्वंद्वी जोसलिन नंदिता चौधरी को 16,196 मतों के अंतर से हराया है। एनएसयूआई उम्मीदवार राहुल झांसला 29,339 मत ने एबीवीपी के गोविंद तंवर 20,547 मत को हराकर उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
