Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गुरु तेगबहादुर सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए दी शहादत, कीर्तन यात्रा में शामिल हुए सीएम साय…
    छत्तीसगढ

    गुरु तेगबहादुर सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए दी शहादत, कीर्तन यात्रा में शामिल हुए सीएम साय…

    By Tv 36 HindustanSeptember 21, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:– छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार 20 सितंबर को राजधानी रायपुर के सेरीखेड़ी में गुरु तेगबहादुर सिंह जी की 350वीं शहादत शताब्दी के अवसर पर आयोजित नगर कीर्तन यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान सीएम साय ने कहा कि गुरु तेगबहादुर सिंह जी ने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. यह हमारा सौभाग्य है कि आज छत्तीसगढ़ की धरती पर आयोजित कीर्तन यात्रा का दर्शन कर रहे हैं.

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी की अगुवाई कर रहे पंच प्यारों का सम्मान भी किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को पवित्र सिरोपा और कृपाण भेंट की गई.

    350वीं शहादत शताब्दी पर छत्तीसगढ़ पहुंची यात्रा

    सीएम साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए बड़े सौभाग्य और गर्व का विषय है. आज हम नगर कीर्तन यात्रा के दर्शन कर रहे हैं, जो गुरु तेगबहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी के अवसर पर असम के गुरुद्वारा धुबरी साहिब से प्रारंभ होकर देश के अनेक स्थानों से होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंची है.

    उन्होंने कहा कि लगभग 10 हजार किलोमीटर की यात्रा तय कर यह नगर कीर्तन यहां पहुंचा है. हमारे प्रदेशवासियों के लिए यह ऐतिहासिक क्षण और पुण्य अवसर है कि हमें इस यात्रा का स्वागत करने और इसमें भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ है.

    ‘धर्म की रक्षा के लिए दिया बलिदान’

    मुख्यमंत्री ने भी कहा कि गुरु तेगबहादुर जी की शहादत के बारे में हम सभी भलीभांति जानते हैं. वे मुगलों के सामने कभी नहीं झुके और अपने धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया. आज भी दिल्ली के चांदनी चौक स्थित गुरुद्वारा शीशगंज साहिब गुरु तेगबहादुर जी की शहादत का अमर प्रतीक है. हम गुरु तेगबहादुर जी को नमन करते हैं.

    ‘मुगलों के सामने नहीं झुकाया सर’

    उन्होंने आगे कहा कि सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों की शहादत भी अद्वितीय है. साहिबजादों ने मुगलों के सामने झुकने के बजाय धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबजादों की इस वीरता को नमन करते हुए हर वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय लिया है. छत्तीसगढ़ सरकार ने भी वीर बाल दिवस को पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया है.

    ये लोग हुए शामिल

    इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय वास्तव, छत्तीसगढ़ नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवड़िया, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मती वर्णिका शर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, बलदेव सिंह भाटिया, गुरचरण होरा, गुरुद्वारा कमेटियों के प्रमुखजन सहित बड़ी संख्या में सिख धर्म के अनुयायी एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

    Post Views: 210

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दिल्ली दौरा रद्द, आगरा से सीधे भोपाल लौटेंगे, नया कार्यक्रम जारी…
    Next Article कल से देश में नई जीएसटी दरें होगी लागू, GST में हुए बदलाव के फायदे बताने मैदान में उतरेंगे CM डॉ मोहन, अलग-अलग वर्गों से करेंगे चर्चा…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…

    March 12, 2026

    अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…

    March 12, 2026

    बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…

    March 12, 2026

    प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…

    March 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…
    • अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…
    • बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…
    • प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…
    • ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?