Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भूपेश ने निर्मला सीतारमण को चिट्‌ठी लिखी- कोविड की वजह से राज्य की आय में कमी आई, फंड्स मांगे
    गैजेट

    भूपेश ने निर्मला सीतारमण को चिट्‌ठी लिखी- कोविड की वजह से राज्य की आय में कमी आई, फंड्स मांगे

    By Tv 36 HindustanNovember 12, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को खत लिखा है। इस चिट्‌ठी में मुख्यमंत्री ने जो बातें लिखीं हैं उससे साफ है कि प्रदेश की माली हालत कुछ ठीक नहीं। केंद्र से मिलने वाले अनुदान और क्षतिपूर्ति की मांग करते हुए सरकार ने फंड मांगा है।

    मुख्यमंत्री के लिखे इस पत्र में कहा गया है कि कोविड की वजह से प्रदेश की आय में बड़ी कमी हुई है। लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए पैसों की जरूरत है। इसलिए, केंद्र से मिलने वाले फंड को जारी रखा जाए। कुछ फंड ऐसे भी हैं जो अब तक केंद्र से जारी ही नहीं किए गए। उन्हें भी जल्द जारी करने की मांग मुख्यमंत्री ने की है।

    मुख्यमंत्री ने इस पत्र में सबसे पहले राजस्व घाटा अनुदान का जिक्र किया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मांग करते हुए लिखा है कि कोविड और GST की विसंगतियों की वजह से प्रदेश को राजस्व मिलने में कमी आई है। इसका अनुदान देने का नियम भी है, मगर उसमें कुछ बदलाव किए जाने चाहिए ताकि छत्तीसगढ़ को भी इस अनुदान का फायदा मिल सके।

    कोविड की वजह से नुकसान झेल रहे राज्यों को इसमें शामिल किया जाए। GST लागू होने के बाद राज्यों को राजस्व की हानि हुई है, सिर्फ जून 2022 तक केंद्र इसके बदले में अनुदान देगा। हम चाहते हैं कि जून 2022 के बाद भी 5 साल तक इसे जारी रखा जाए।

    तो 4 हजार 140 करोड़ छत्तीसगढ़ को मिलेंगे
    215 कोल खदाने निरस्त होने के बाद 295 रुपए प्रति टन के हिसाब से पेनाल्टी कंपनियों ने केंद्र सरकार को दी थी। मुख्यमंत्री ने अपने खत में मांग की है कि ये राशि राज्यों को दी जानी चाहिए, इससे छत्तीसगढ़ को लगभग 4 हजार 140 करोड़ रुपए मिलेंगे। हम चाहते हैं कि ये राशि जल्द जारी की जाए।

    इसके अलावा CM ने अपने खत में धान से बायो फ्यूल बनाने की अनुमति जल्द देने, 24 लाख मीट्रिक टन उसना चावल छत्तीसगढ़ से खरीदने, पेट्रोल डीजल में सेस कम करने, केंद्र से योजनाओं के लिए मिलने वाले अंश को और बढ़ाने जैसी मांग की गई है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजिला प्रशासन ने जारी किया आदेश, अब 15 नवंबर से नए अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल से दौड़ेगी बसें..
    Next Article 10वीं पास भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा के पा सकते हैं नौकरी… जल्द करें आवेदन… होगी अच्छी सैलरी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ये है पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा जानिए इसके विशेष नियम…

    July 26, 2026

    आपकी रोजमर्रा की ये 10 आदतें छीन सकती हैं चेहरे का निखार, समय रहते बदल लें इन्हें…

    July 26, 2026

    शिक्षा मंत्री बनते ही एक्शन में प्रह्लाद जोशी पहले दिन अधिकारियों संग हाई लेवल बैठक…

    July 26, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिला त्वरित समाधान, हितग्राही को उपलब्ध कराया गया प्रधानमंत्री योजना का ये कनेक्शन…

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ये है पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा जानिए इसके विशेष नियम…
    • आपकी रोजमर्रा की ये 10 आदतें छीन सकती हैं चेहरे का निखार, समय रहते बदल लें इन्हें…
    • शिक्षा मंत्री बनते ही एक्शन में प्रह्लाद जोशी पहले दिन अधिकारियों संग हाई लेवल बैठक…
    • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिला त्वरित समाधान, हितग्राही को उपलब्ध कराया गया प्रधानमंत्री योजना का ये कनेक्शन…
    • मुख्यमंत्री साय के मंशा के अनुरूप वनांचल के पंडो बच्चों तक पहुंची शिक्षा, जिला प्रशासन ने गांव में ही की विशेष व्यवस्था…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?