Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दिवाली से पहले सरकार दे सकती है तोहफा, जानें ऐसे मिलेगा लाभ…
    समाचार

    दिवाली से पहले सरकार दे सकती है तोहफा, जानें ऐसे मिलेगा लाभ…

    By Tv 36 HindustanSeptember 22, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली यानी 21वीं किस्त का पैसा समय से पहले जारी किया जा सकता है। किसानों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। योजना से जुड़े किसानों को जरूरी काम पहले ही पूरे करने होंगे। अगर काम अधूरा रह गया तो किस्त का पैसा रुक सकता है। सरकार इस बार दीवाली से पहले किसानों को तोहफा देने पर विचार कर रही है और उम्मीद है कि 12 अक्टूबर तक पैसा जारी हो सकता है।

    अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले ई-केवाईसी कराना होगा। इसके साथ ही किसानों को अपना आधार बैंक खाते से लिंक कराना जरूरी है। केवल इन कामों के पूरा होने के बाद ही किस्त मिलने की संभावना होगी। जिन किसानों की किस्त ई-केवाईसी न होने की वजह से रुकी है, उन्हें भी इस बार का पैसा मिल सकता है। इसलिए किसानों को सलाह दी जा रही है कि नजदीकी जन सेवा केंद्र जाकर यह काम जल्द पूरा करें।
    ई-केवाईसी कराने के लिए किसान सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां होमपेज पर फार्मर्स कॉर्नर सेक्शन मिलेगा। इसमें जाकर ई-केवाईसी विकल्प चुनना होगा। इसके बाद 12 अंकों का आधार नंबर डालकर ‘Find’ बटन पर क्लिक करें। आगे की प्रक्रिया में आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालना होगा।
    मोबाइल नंबर डालने के बाद ‘Get OTP’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को वेबसाइट पर दिए गए स्थान में दर्ज करना होगा। प्रक्रिया पूरी करने के लिए सबमिट बटन दबाना होगा। इस तरह से ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और किस्त मिलने में कोई बाधा नहीं रहेगी।
    किसानों को ध्यान रखना होगा कि ई-केवाईसी से ही काम पूरा नहीं होगा। बैंक खाते से आधार लिंक कराना भी जरूरी है। यदि बैंक खाते से आधार लिंक नहीं किया जाएगा तो पैसा खाते में नहीं आएगा। इसलिए किसान समय पर यह काम जरूर करा लें
    जिन किसानों की किस्त लंबे समय से जमा नहीं हो पाई है, उन्हें यह खबर राहत की है। जैसे ही ई-केवाईसी और आधार लिंक का कार्य पूरा हो जाएगा, रुकी हुई किस्त भी जारी कर दी जाएगी। सरकार का यही प्रयास है कि किसी भी किसान को किस्त मिलने में कोई समस्या न हो।

    दिवाली से पहले तोहफा मिलने की उम्मीद
    सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई समय तय नहीं किया गया है, लेकिन खबर यह है कि 21वीं किस्त 12 अक्टूबर तक जारी की जा सकती है। इसका अर्थ है कि दिवाली से पहले किसानों के खाते में पैसा आएगा। इससे त्योहार पर किसानों का आर्थिक हाल मजबूत रहेगा।

    किसानों के लिए बड़ा मौका
    किसान अगर समय पर सभी जरूरी काम पूरे कर लेंगे तो इस बार उन्हें दोगुना फायदा मिलेगा। नई किस्त के साथ रुकी हुई किस्त भी मिल सकती है। इसलिए योजना से जुड़े हर किसान के लिए यह बड़ा अवसर है। अब तक करोड़ों किसान इस योजना का लाभ उठा चुके हैं और आगे भी इसका फायदा उठाते रहेंगे।

    Post Views: 270

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचेहरा चमकाने की कोशिश,जबर्दस्ती ले रहे श्रेय पीएम के संबोधन पर कांग्रेस ने बोला…
    Next Article मां दुर्गा के जयकारों से गूंजा पूरा प्रदेश जानिए नवरात्रि के 9 दिन कैसे मनाए जाएंगे, पहले दिन मंदिरों और पंडालों में उमड़ी अपार श्रद्धा”…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सहकारिता से आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति सीएम साय…

    March 14, 2026

    भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा मुख्यमंत्री साय…

    March 14, 2026

    पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी प्रदेश के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़…

    March 14, 2026

    प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल…

    March 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सहकारिता से आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति सीएम साय…
    • भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा मुख्यमंत्री साय…
    • पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी प्रदेश के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़…
    • प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल…
    • तेल संकट के बीच ईरान का बयान भारत हमारा दोस्त, होर्मुज से जहाजों को मिल सकता है …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?