बिहार :– मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना का शुभारंभ करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “…आज हमारी बेटियाँ लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं. लेकिन हमें वो दिन नहीं भूलना चाहिए जब बिहार में राजद की सरकार थी. लालटेन का राज था तब बिहार में बहुत भ्रष्टाचार था. उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात दी. बिहार की इन महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपए भेजे गए.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”नवरात्रि के इन पावन दिनों में आज मुझे बिहार की नारी शक्ति के साथ उनकी खुशियों में शामिल होने का अवसर मिला. नवरात्रि के इस पावन पर्व पर आप सबका आशीर्वाद, हम सबके लिए एक बहुत बड़ी शक्ति है. मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.”
पीएम ने कहा, ”आज से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार’ योजना शुरू की जा रही है. इस योजना से अब तक 75 लाख बहनें जुड़ चुकी हैं. अभी एक साथ इन सभी 75 लाख बहनों के बैंक अकाउंट में 10–10 हजार रुपये भेजे गए हैं. जब यह प्रक्रिया चल रही थी, तब मैं सोच रहा था कि आज नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार की बहनों-बेटियों के लिए कितना बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. जब कोई बहन या बेटी रोजगार या स्वरोजगार करती है, तो उसके सपनों को नए पंख लग जाते हैं और समाज में उसका सम्मान और भी बढ़ जाता है.”
बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना का शुभारंभ करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “…आज हमारी बेटियाँ लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं. लेकिन हमें वो दिन नहीं भूलना चाहिए जब बिहार में राजद की सरकार थी. लालटेन का राज था. उस दौरान, बिहार की माताओं, बहनों और महिलाओं ने अराजकता और भ्रष्टाचार का खामियाजा भुगता. उस समय, जब बिहार की प्रमुख सड़कें जर्जर थीं, तो सबसे ज्यादा नुकसान किसे होता था? जब ऐसी कठिनाइयाँ आती हैं, तो हम सभी जानते हैं कि हमारी महिलाएँ इन कठिनाइयों का सबसे पहले खामियाजा भुगतती हैं. गर्भवती महिलाएं समय पर अस्पताल नहीं पहुँच पाती थीं। गंभीर परिस्थितियों में, उन्हें उचित इलाज नहीं मिल पाता था. हमारी सरकार ने इन कठिन परिस्थितियों से उबरने में आपकी मदद के लिए दिन-रात काम किया है…”
