Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस महीने इन लाड़ली बहनों को नहीं मिलेंगे 1500 रुपए, ये है वजह…
    समाचार

    इस महीने इन लाड़ली बहनों को नहीं मिलेंगे 1500 रुपए, ये है वजह…

    By Tv 36 HindustanOctober 2, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:– अक्टूबर महीने में लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त जारी की जाएगी। इस किस्त का इंतेजार प्रदेश की लाखों लाड़ली बहनों को है। इस बार की किस्त पहले जारी की गई किस्तों से बहुत खास भी है। क्योंकि इस बार मोहन सरकार पात्र लाड़ली बहनों को 1250 नहीं… ब्लकी 1500 रूपये ट्रांसफर करेगी। दिवाली-भाई दूज पर मिलने वाले इस सौगात की खबर ने महिलाओं की खुशी डबल कर दी है। लेकिन खुशखबरी देने वाली ‘लाड़ली बहना योजना’ ने प्रदेश की कई बहनों को बड़ा झटका भी दे दिया है। अक्टूबर में कई लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रुपये नहीं पहुंचेंगे। 29वीं किस्त(Ladli Behna Yojana 29th Installment) आने से पहले यहां जानें… आखिर क्यों नहीं मिलेंगे 1500 रुपये।
    जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में ई-केवाईसी सत्यापन के नाम पर सैकड़ों लोगों की समग्र आईडी डिलीट कर दी गई। जबकी उनकी समग्र आईडी पूरी तरह से सत्यापित थी। ऐसे में उन महिलाओं की भी आईडी डिलीट की गई जो लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी थीं। इससे ये महिलाएं लाड़ली बहना योजना के लाभ से वंचित हो गई हैं। इस कारण अक्टूबर में इन लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रुपये नहीं आएंगे। समग्र आईडी डिलीट होने का ताजा मामला सतना जिले से सामने आया है। वहीं सिंगरौली से भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।

    इसके आलवा, उन लाड़ली बहनों को भी अक्टूबर में मिलने वाली 29वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा हो गई है। दरअसल, लाड़ली बहना योजना की पात्रता शर्तों के मुताबिक, दस्तावेज में जो महिलाएं 60 वर्ष से अधिक उम्र की हो गई है तो वे अपात्र महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो जाती हैं। इसी वजह से जनवरी 2025 में बड़ी संख्या में महिलाएं योजना से बाहर हो गई थी क्योंकि आधार कार्ड में उनकी उम्र 60 साल से ऊपर हो गई थी। अगर आपके दस्तावेज में भी आपकी उम्र 60 साल से अधिक हो गई है तो, आप भी अपात्र महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

    कई महिलाओं की राशि रोकी पर कारण नहीं बता रहे..
    जानकारी के मुताबिक, जून महीने तक प्रदेश की 2,76,439 महिलाओं के खाते में राशि आती रही लेकिन अगले ही महीने इन आंकड़ों में अंतर देखने को मिला। जुलाई में लाड़ली बहनों की संख्या घटकर 2,75,178 रह गई। इस तरह 1261 महिलाएं योजना के लाभ से वंचित हो गई। वहीं अगस्त महीने में जून की तुलना में 1390 महिलाओं को योजना की राशि नहीं मिली। ऐसा ही अंतर बीते महीनों में जारी किस्तों में देखने को मिला। इस मामले में महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी भी कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

    कब-कब खातें में आए पैसे
    पहली किस्त – 7 जून 2023
    दूसरी किस्त – 11 जुलाई 2023
    तीसरी किस्त – 10 अगस्त 2023
    चौथी किस्त – 11 सितंबर 2023
    6वीं किस्त – 10 नवंबर 2023
    7वीं किस्त – 10 दिसंबर 2023
    8वीं किस्त – 10 जनवरी 2024
    9वीं किस्त – 10 फरवरी 2024
    10वीं किस्त – 1 मार्च 2024
    11 वीं किस्त – 5 अप्रैल 2024
    12वीं किस्त – 4 मई 2024
    13वीं किस्त – 4 जून 2024
    14वीं किस्त – 5 जुलाई 2024
    15वीं किस्त – 10 अगस्त 2024
    16वीं किस्त – 9 सितंबर 2024
    17वीं किस्त – 5 अक्टूबर 2024
    18वीं किस्त -9 नवंबर 2024
    19वीं किस्त -11 दिसंबर 2024
    20वीं किस्त -12 जनवरी 2025
    21वीं किस्त – 10 फरवरी 2025
    22वीं किस्त – 8 मार्च 2025
    23वीं किस्त – 16 अप्रैल 2025
    24वीं किस्त – 15 मई 2025
    25वीं किस्त – 16 जून 2025
    26वीं किस्त – 12 जुलाई 2025
    27वीं किस्त – 7 अगस्त 2025
    28वीं किस्त – 12 सितंबर 2025

    Post Views: 260

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticlePM मोदी और ट्रंप की जल्द हो सकती है मुलाकात, टैरिफ वॉर के बाद पहली बैठक संभव…
    Next Article दिवाली दशहरा का तोहफा सरकारी कर्मियों के लिए बोनस का ऐलान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मौत के तीन महीने बाद होगा खामेनेई का अंतिम संस्कार, तेहरान में जुट सकते हैं 2 करोड़ लोग, ईरान में इतने दिन का राजकीय शोक…

    June 3, 2026

    जनता की समस्याओं का होगा त्वरित निपटारा, ये मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जल्द होगी लॉन्च…

    June 3, 2026

    करोड़ों की साइबर ठगी करने वाला फर्जी कॉल सेंटर बेनकाब इन लोगों को कस्टमर केयर बनकर लगाते थे चूना…

    June 3, 2026

    गर्मी और उमस पर बिजली का कहर, विद्युत उत्पादन में अग्रणी बालकोनगर अंधेरे में जनता बेहाल अधिकारियों की मनमानी…

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मौत के तीन महीने बाद होगा खामेनेई का अंतिम संस्कार, तेहरान में जुट सकते हैं 2 करोड़ लोग, ईरान में इतने दिन का राजकीय शोक…
    • जनता की समस्याओं का होगा त्वरित निपटारा, ये मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जल्द होगी लॉन्च…
    • करोड़ों की साइबर ठगी करने वाला फर्जी कॉल सेंटर बेनकाब इन लोगों को कस्टमर केयर बनकर लगाते थे चूना…
    • गर्मी और उमस पर बिजली का कहर, विद्युत उत्पादन में अग्रणी बालकोनगर अंधेरे में जनता बेहाल अधिकारियों की मनमानी…
    • डीजल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ – मास्टरमाइंड सहित 3 गिरफ्तार आरोपी नवीन कश्यप पर घोषित था 10,000 रुपये का इनाम
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?