नई दिल्ली:– अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के 5346 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन आज यानी 9 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुके है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार DSSSB के OARS पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने एवं फीस जमा करने की आखिरी तारीख 7 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले अपना फॉर्म भर लें ताकि आखिरी समय की तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।
पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5346 पदों पर ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर की नियुक्ति की जाएगी। विषयवार पदों की संख्या की जानकारी विस्तृत रूप से ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई है।
पद/विषय पदों की संख्या (मेल) पदों की संख्या (फीमेल)
टीजीटी मैथमेटिक्स 744 376
टीजीटी इंग्लिश 869 104
टीजीटी सोशल साइंस 310 92
टीजीटी नेचुरल साइंस 630 502
टीजीटी हिंदी 420 126
टीजीटी संस्कृत 342 416
टीजीटी उर्दू 45 116
टीजीटी पंजाबी 67 160
ड्रॉइंग टीचर – कुल 15
स्पेशल एजुकेशन टीचर – कुल 2
शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री।
B.Ed/4 वर्षीय इंटीग्रेटेड B.Ed/B.Ed-M.Ed जैसी शिक्षक प्रशिक्षण डिग्री।
साथ ही, अभ्यर्थी का CTET परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
आयु सीमा
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
SC, ST, OBC, दिव्यांग और महिलाओं को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
आयु की गणना 1 नवंबर 2025 के अनुसार की जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के लिए: 100 रुपये
SC, ST, PwBD और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं
आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
पहले पंजीकरण करें और फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट लेकर अपने पास रखें।
