Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अगले लोकसभा चुनाव से पहले साफ और अविरल हो जाएगी ये नदी गृह मंत्री का वादा…
    राष्ट्रीय

    अगले लोकसभा चुनाव से पहले साफ और अविरल हो जाएगी ये नदी गृह मंत्री का वादा…

    By Tv36hindustanOctober 10, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *नई दिल्ली:–* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्लीवासियों को विश्वास दिलाया है कि अगले लोकसभा चुनाव से पहले यमुना साफ व अविरल हो जाएगी। कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यमुना को साफ करने का संकल्प लिया था।
    उनके नेतृत्व में इसके लिए तेजी से काम चल रहा है। पूर्व की कांग्रेस व आम आदमी पार्टी की सरकार पर नदी की सफाई के लिए कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने वादा करके यमुना में डुबकी नहीं लगाई इसलिए दिल्लीवासियों ने उनकी सरकार को इस नदी में डुबा दिया।
    गृह मंत्री ने केशोपुर सीवरेज उपचार संयंत्र (एसटीपी) परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 1816 करोड़ रुपये की लागत वाली यमुना की सफाई और जल आपूर्ति से संबंधित 11 परियोजनाओं का लोकार्पण और आठ का शिलान्यास किया।

    कहा, यमुना जी की कृपा है कि यमुनोत्री से प्रयागराज तक कमल फूल की सरकार है। यानी इस नदी के स्वच्छ होने का रास्ता साफ है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि यमुना की सफाई उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह संकल्प राजनीतिक नहीं यमुना को लेकर लोगों की आस्था का सम्मान है।
    उन्होंने कहा, पूर्व की सरकारों ने भी इसके पुनरुद्धार का वादा किया था। केजरीवाल ने नदी को साफ करके उसमें डुबकी लगाने का वादा किया था। उन्होंने वादा पूरा नहीं किया तो प्रवेश वर्मा ने उनके कट आउट को डुबकी लगवाया। इससे उनका कटआउट बीमार हो गया था।

    उन्होंने पूर्व की कांग्रेस व आप सरकार पर दिल्ली का विकास बाधित करने और घोटाला करने का आरोप लगाया। कहा, आप सरकार ने कई घोटाले किए। केंद्र कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार के समय भी कई घोटाले हुए।

    मोदी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल में घोटाले के एक भी दाग नहीं लगे। रेखा गुप्ता सरकार भी पांच वर्षों के बाद जब जनादेश मांगने जाएगी तो भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं रहेगा।

    उन्होंने कहा, पिछली सरकारों की नाकामी से दिल्ली में 65 मीटर ऊंचे कूड़े के पहाड़ बन गए थे। 1 जनवरी, 2028 तक कूड़े का कोई भी पहाड़ नहीं मिलेगा। उस स्थान पर पार्क विकसित किया जाएगा।

    दिल्ली को इस तरह से विकसित करने का प्रयास है जिससे कि पूरे विश्व में इसकी चर्चा हो सके। पूर्व की आप सरकार पर प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना सहित केंद्र सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं रोकने का आरोप लगाया। कहा, मोहल्ला क्लीनिक में पल्स नापने तक की व्यवस्था नहीं थी।
    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कांग्रेस व आप ने यमुना की सफाई को सिर्फ राजनीतिक मुद्दा बनाया। प्रधानमंत्री मोदी ने योजना तैयार कर इसकी सफाई के काम को आगे बढ़ाया। शाह को उन्होंने आधुनिक लोह पुरुष बताया। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, दिल्ली को यमुना व साहिबी दो साफ नदी मिलेगी।

    Post Views: 165

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकार्तिक मास में दीप दान के फायदे, जानें कार्तिक में इन चीजों के दान से अगले जन्म में पाएंगे राजसी सुख…
    Next Article 10 दिन बाद जागे सीएम, पीड़ित बच्चों को देखने नागपुर पहुंचे जहरीले कफ सिरप से 15 की मौत…
    Tv36hindustan

    Related Posts

    आज शेयर मार्केट में निवेश की शुभ घड़ी एक क्लिक में पाएं जरूरी टिप्स…

    October 21, 2025

    भारत ने उड़ाई चीन और अमेरिका की नींद, इन 24 देशों से कर डाली बड़ी डील…

    October 21, 2025

    देश की पहली AI सिटी इस राज्य में बनेगी, सुविधाएं होंगी ऐसी कि अमेरिका-ब्रिटेन के शहरों को मिलेगी टक्कर…

    October 21, 2025

    यहां घूमना होगा आसान, इंडियन टूरिस्ट्स के लिए जल्द शुरू होगी UPI पेमेंट सुविधा…

    October 21, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज शेयर मार्केट में निवेश की शुभ घड़ी एक क्लिक में पाएं जरूरी टिप्स…
    • भारत ने उड़ाई चीन और अमेरिका की नींद, इन 24 देशों से कर डाली बड़ी डील…
    • देश की पहली AI सिटी इस राज्य में बनेगी, सुविधाएं होंगी ऐसी कि अमेरिका-ब्रिटेन के शहरों को मिलेगी टक्कर…
    • यहां घूमना होगा आसान, इंडियन टूरिस्ट्स के लिए जल्द शुरू होगी UPI पेमेंट सुविधा…
    • तेल को लेकर ट्रंप ने भारत को फिर दी चेतावनी भारी टैरिफ चुकाने के लिए तैयार रहें रूसी …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?