छत्तीसगढ़:– अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास: मुख्यमंत्री साय
रायपुर: 13 अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के पुलिस अधीक्षकों से कहा कि पुलिस की छवि ऐसी होनी चाहिए, जिससे अपराधियों में कानून का भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का अहसास हो। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय सोमवार को जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।