Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अगर आपका सहारा में जमा है आपका पैसा, कैसे मिलेगा रिफंड, स्टेप बाई स्टेप समझें…
    समाचार

    अगर आपका सहारा में जमा है आपका पैसा, कैसे मिलेगा रिफंड, स्टेप बाई स्टेप समझें…

    By Tv 36 HindustanOctober 16, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– अगर आपने सहारा इंडिया की योजनाओं में निवेश किया है तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर केंद्र सरकार ने सहारा ग्रुप की चार कोऑपरेटिव सोसाइटी के निवेशकों को रिफंड दिया जा रहा है। ये कोऑपरेटिव सोसाइटी- सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (लखनऊ), सहारायण यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड (लखनऊ), हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (कोलकाता) और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड हैं। मतलब ये कि जिन निवेशकों का पैसा इनमें से किसी भी सोसाइटी में जमा है तो वह अपनी रकम को पाने के हकदार हैं।
    लॉन्च हुआ है पोर्टल
    निवेशकों को रिफंड दिलाने के लिए CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च किया गया था। यह पोर्टल पूरी तरह ऑनलाइन है, जिससे निवेशकों को कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। यदि आपने 22 मार्च 2012 से पहले इन सोसाइटियों में 10,000 रुपये या इससे अधिक जमा किए हैं, तो आप पात्र हैं। पहली किस्त में अधिकतम 10,000 रुपये का रिफंड मिलेगा। क्लेम फाइल करने के लिए आधार-लिंक्ड मोबाइल नंबर और आधार-सीडेड बैंक अकाउंट जरूरी है।

    ऐसे कर सकते हैं क्लेम
    -सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://mocrefund.crcs.gov.in/depositor/ पर जाएं।

    -होम पेज पर Registration का विकल्प दिखेगा। यहां आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर और आधार-सीडेड बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें। कैप्चा कोड भरें और ‘Get OTP’ पर क्लिक करें। आपके मोबाइल पर OTP आएगा, उसे एंटर करके वेरीफाई करें। इससे आपका अकाउंट क्रिएट हो जाएगा। यदि आधार लिंक्ड नहीं है, तो पहले बैंक जाकर सीडिंग करवाएं।

    -रजिस्ट्रेशन के बाद Depositor Login का विकल्प आएगा। इसके बाद आधार के आखिरी 4 अंक, मोबाइल नंबर और कैप्चा डालकर OTP वेरीफाई करें। लॉगिन पेज पर आपकी पर्सनल डिटेल्स (नाम, पता, आधार नंबर) ऑटो-फिल हो जाएंगी। अब क्लेम फॉर्म में सोसाइटी का नाम चुनें, जमा राशि, जमा तिथि और पासबुक/सर्टिफिकेट नंबर भरें। सभी चार सोसाइटियों के क्लेम एक ही फॉर्म में भर सकते हैं।

    फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड, बैंक पासबुक/स्टेटमेंट, सहारा डिपॉजिट सर्टिफिकेट/पासबुक की स्कैन कॉपी, PAN कार्ड (यदि रिफंड 50,000 से अधिक हो) के अलावा फोटो और सिग्नेचर को फॉर्म पर सब्मिट करें। यदि कोई दस्तावेज मिसिंग हो, तो क्लेम रिजेक्ट हो सकता है।

    -इसके बाद ‘Submit Claim’ पर क्लिक करें। सब्मिशन पर एक क्लेम रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा। अब प्रक्रिया शुरू हो जाती है। सहारा सोसाइटी 30 दिनों में वेरिफिकेशन करेगी, फिर CRCS 15 दिनों में अप्रूवल देगा। कुल 45 दिनों में रिफंड बैंक अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा। SMS/ईमेल से अपडेट मिलेगा।

    -सबमिशन के बाद क्लेम ट्रैक भी कर सकते हैं। अगर क्लेम रिक्वेस्ट रिजेक्ट होता है तो दोबारा सब्मिट किया जा सकता है।

    Post Views: 320

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसुनहरा गुंबद, खंभों पर गजब की कलाकृति श्रीराम मंदिर के फर्स्ट फ्लोर की तस्वीरें मन मोह लेंगी आपका मन…
    Next Article गेहूं बुवाई में बीज के साथ कभी नहीं डालनी चाहिए ये चीज, ज्यादातर किसान करते हैं गलती, फसल उगेगी कमजोर…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दक्षिण का भाग्य बदलेगी पीएम मोदी की ‘मास्टर’ सौगात इन राज्यों को 16,000 करोड़ का बड़ा तोहफा…

    March 11, 2026

    मिडिल-ईस्ट वार से यूपी में कमर्शियल LPG की किल्लत, बंद होने के कगार पर होटल-रेस्टोरेंट, अब ये कह रहे दुकानदार…

    March 11, 2026

    यहाँ 50 साल बाद बनेगी नई ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप का बड़ा ऐलान रिलायंस का 300 बिलियन डॉलर निवेश…

    March 11, 2026

    खुशखबरी अब इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये…

    March 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दक्षिण का भाग्य बदलेगी पीएम मोदी की ‘मास्टर’ सौगात इन राज्यों को 16,000 करोड़ का बड़ा तोहफा…
    • मिडिल-ईस्ट वार से यूपी में कमर्शियल LPG की किल्लत, बंद होने के कगार पर होटल-रेस्टोरेंट, अब ये कह रहे दुकानदार…
    • यहाँ 50 साल बाद बनेगी नई ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप का बड़ा ऐलान रिलायंस का 300 बिलियन डॉलर निवेश…
    • खुशखबरी अब इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये…
    • आज का राशिफल आज इन राशियों के लिए खास रहने वाला है दिन, जानें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?