Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस धनतेरस पर घर ले आएं ये 7 चीजें, दुर्भाग्य होगा दूर, धन-धान्य से भर जाएगी आपकी झोली…
    समाचार

    इस धनतेरस पर घर ले आएं ये 7 चीजें, दुर्भाग्य होगा दूर, धन-धान्य से भर जाएगी आपकी झोली…

    By Tv 36 HindustanOctober 16, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– धनतेरस का त्योहार इस साल 18 अक्टूबर, शनिवार के दिन मनाया जाएगा। वहीं, रविवार को भी त्रयोदशी तिथि व्याप्त होने के कारण आप दो दिन यानी 18 और 19 अक्टूबर को शुभ मुहूर्त में खरीदारी कर सकते हैं। धनतेरस पर कुछ शुभ चीजों को घर लाना बहुत फलदायी माना जाता है। इससे कई गुना फल प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
    हिंदू धर्म में धनतेरस का बहुत खास महत्व होता है, जो इस बार 18 अक्टूबर, शनिवार को पड़ रही है। वहीं, 19 अक्टूबर को भी त्रयोदशी तिथि व्याप्त हो रही है। ऐसे में अगर आप 18 अक्टूबर को खरीदारी न कर पाएं तो अगले दिन 19 अक्टूबर को शुभ मुहूर्त में खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही, इस दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेर देवता और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान होता है। ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करना बेहद शुभ होता है। ऐसे में सोना-चांदी और बर्तन के अलावा कुछ विशेष चीजें घर लाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इससे धन-धान्य में वृद्धि होती है और जीवन से दुर्भाग्य दूर हो सकता है।
    ऐसी मान्यता है कि धनिया धन में वृद्धि का संकेत होता है। ऐसे में धनतेरस के दिन धनिया खरीदकर जरूर लाना चाहिए। इसके बाद, माता लक्ष्मी को उसे अर्पित करें और उसमें कुछ दाने निकालकर अपने गमले में बो दें। कहा जाता है कि अगर बोए हुए धनिया से पौधा निकल आए तो जातक के घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन में खुशहाली आती है।
    माना जाता है कि धनतेरस के दिन पूजा में सुपारी प्रयोग करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि सुपारी यमदेव, ब्रह्मदेव, इंद्रदेव और वरुण देव का प्रतीक होती है। धनतेरस के दिन पूजा में प्रयोग की गई सुपारी को उठाकर अपने घर की तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी भी पैसों की तंगी नहीं होती है।
    धनतेरस के शुभ अवसर पर घर में बताशा जरूर खरीदकर लाना चाहिए और इसे माता लक्ष्मी को भोग के रूप में चढ़ाएं। मान्यता है कि बताशा मां लक्ष्मी का प्रिय भोग है और इसे शुभ कार्यों में भी प्रयोग किया जाता है। ऐसे में श्रद्धापूर्वक पूजा करने के साथ-साथ देवी के बताशे का भोग लगाने से जातक के जीवन से दुर्भाग्य दूर हो सकता है और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
    इस समय सोना-चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में अगर आप धनतेरस पर सोना या चांदी न खरीद पाएं तो पीतल का सामान भी खरीद सकते हैं। धनतेरस के दिन पीतल से बने बर्तन को घर लाना भी शुभ माना जाता है। इससे माता लक्ष्मी की प्रसन्न हो सकती है और जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।
    धनतेरस के दिन कपूर खरीदकर लाना चाहिए। इसके बाद, माता लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की कपूर के साथ विधि-विधान से पूजा करें। धनतेरस के दिन कपूर घर लाकर इससे पूजा करने से घर के अंदर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। पुराणों में भी बताया गया है कि कपूर मन को शांत करता है और इसकी महक से पूजा स्थल पवित्र हो जाता है। ऐसे में धनतेरस के दिन कपूर जरूर जलाएं।
    धनतेरस के त्योहार पर झाड़ू घर लाने का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि झाड़ू माता लक्ष्मी का स्वरूप है। ऐसे में धनतेरस के दिन झाड़ू को घर लाने से माता लक्ष्मी का भी प्रवेश माना जाता है। जब आप इस झाड़ू से घर साफ करते हैं, तो कचरे के साथ ही घर से नकारात्मकता भी दूर होने लगती है। साथ ही, घर में चल रही आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है और जीवन की कई समस्याएं दूर होती हैं।
    पान के पत्तों का हिंदू धर्म में खास महत्व होता है। वहीं, शास्त्रों में धनतेरस की पूजा के लिए इन्हें बेहद जरूरी बताया गया है। मान्यता है कि पान के पत्ते में देवी-देवताओं का वास होता है और इसे धनतेरस के साथ-साथ दिवाली की पूजा में इस्तेमाल करना भी शुभ माना जाता है। ऐसे में धनतेरस के दिन पान के पत्ते घर जरूर लाने चाहिए। इससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

    Post Views: 125

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजीएसटी राहत ने तोड़ी महंगाई की कमर, इन जरूरी वस्तुओं की कीमतों में भारी गिरावट…
    Next Article प्रदेश व्यापम ने जारी किया 2026 का परीक्षा कैलेंडर, सालभर होंगी 35 परीक्षाएं…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दक्षिण का भाग्य बदलेगी पीएम मोदी की ‘मास्टर’ सौगात इन राज्यों को 16,000 करोड़ का बड़ा तोहफा…

    March 11, 2026

    मिडिल-ईस्ट वार से यूपी में कमर्शियल LPG की किल्लत, बंद होने के कगार पर होटल-रेस्टोरेंट, अब ये कह रहे दुकानदार…

    March 11, 2026

    यहाँ 50 साल बाद बनेगी नई ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप का बड़ा ऐलान रिलायंस का 300 बिलियन डॉलर निवेश…

    March 11, 2026

    खुशखबरी अब इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये…

    March 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दक्षिण का भाग्य बदलेगी पीएम मोदी की ‘मास्टर’ सौगात इन राज्यों को 16,000 करोड़ का बड़ा तोहफा…
    • मिडिल-ईस्ट वार से यूपी में कमर्शियल LPG की किल्लत, बंद होने के कगार पर होटल-रेस्टोरेंट, अब ये कह रहे दुकानदार…
    • यहाँ 50 साल बाद बनेगी नई ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप का बड़ा ऐलान रिलायंस का 300 बिलियन डॉलर निवेश…
    • खुशखबरी अब इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये…
    • आज का राशिफल आज इन राशियों के लिए खास रहने वाला है दिन, जानें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?