Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » BCCI को कैसे लगा 16,400 करोड़ का तगड़ा झटका, जाने IPL से जुड़ा क्या है पूरा मामला…
    Uncategorized

    BCCI को कैसे लगा 16,400 करोड़ का तगड़ा झटका, जाने IPL से जुड़ा क्या है पूरा मामला…

    By Tv 36 HindustanOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद:– इंडियन प्रीमियर लीग को इस साल लगातार दूसरा बड़ा झटका लगा है। D&P एडवाइजरी की हालिया रिपोर्ट “Beyond 22 Yards 2025” के अनुसार, IPL का ब्रांड वैल्यू 2025 में ₹76,100 करोड़ पर आ गया है। यह 2024 की तुलना में करीब 8 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। साल 2023 में IPL की वैल्यू ₹92,500 करोड़ थी, यानी दो साल में लीग की कीमत में लगभग ₹16,400 करोड़ का नुकसान हुआ है।

    बता दें कि IPL की वैल्यूएशन में गिरावट के पीछे दो प्रमुख वजहें हैं। सबसे पहले, रियल मनी गेमिंग कंपनियों पर अचानक लगाई गई पाबंदी। पहले ये कंपनियां IPL और फ्रेंचाइजियों को हर साल ₹1,500 से ₹2,000 करोड़ तक का सहयोग देती थीं, जो अब बंद हो गया है।

    दूसरी बड़ी वजह मीडिया राइट्स का एकाधिकार है। 2024 में Viacom18 और Disney Star का मर्जर होने के बाद JioStar ने IPL के सभी ब्रॉडकास्टिंग और स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल कर लिए। इससे मार्केट में प्रतिस्पर्धा खत्म हो गई और BCCI की मोलभाव करने की क्षमता कमजोर हो गई, जिसका सीधा असर लीग की वैल्यूएशन पर पड़ा।

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि IPL का बिजनेस अब तेजी से मुनाफे के बजाय लंबे समय तक टिकाऊ कमाई के मॉडल की ओर बढ़ रहा है। लीग की मजबूती बरकरार है, लेकिन भविष्य की ग्रोथ अब स्मार्ट प्लानिंग और दीर्घकालिक विजन पर निर्भर करेगी।

    फ्रेंचाइजियों की वैल्यूएशन में भी बदलाव
    ब्रांड वैल्यू के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस बार बाजी मारी है और सबसे महंगी टीम बनी है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। मैदान पर प्रदर्शन चाहे जैसा भी हो, इन फ्रेंचाइजियों की ब्रांड वैल्यू अभी भी मजबूत बनी हुई है।

    महिला प्रीमियर लीग पर भी असर
    IPL की तरह ही महिला प्रीमियर लीग (WPL) की वैल्यूएशन भी बाजार की मंदी से अछूती नहीं रही। 2024 में WPL की वैल्यू ₹1,350 करोड़ थी, जो 2025 में घटकर ₹1,275 करोड़ रह गई है। हालांकि यह गिरावट IPL जितनी बड़ी नहीं है, फिर भी इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

    गौरतलब है कि IPL और WPL की हालिया वैल्यूएशन में गिरावट यह संकेत देती है कि लीग को नए और टिकाऊ बिजनेस मॉडल की जरूरत है। फैंस की दीवानगी अभी भी पहले की तरह ही है। आने वाले सालों में रणनीतिक योजनाओं और स्मार्ट निवेश से IPL फिर से नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

    Post Views: 220

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकुछ लोगों को एक साथ हो रहा डेंगू और टाइफाइड, ये कितना खतरनाक, जानें…
    Next Article BCCI को कैसे लगा 16,400 करोड़ का तगड़ा झटका, जाने IPL से जुड़ा क्या है पूरा मामला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कृषि मंत्री शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग’, प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी निशुल्क तैयारी…

    March 4, 2026

    इस कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीदने का न जाने दें मौका, ‘होली है’ सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट…

    March 4, 2026

    प्रकाश आंबेडकर का मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी ये 2 विवादित रील्स…

    March 4, 2026

    ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति सीएम सायं…

    March 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कृषि मंत्री शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग’, प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी निशुल्क तैयारी…
    • इस कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीदने का न जाने दें मौका, ‘होली है’ सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट…
    • प्रकाश आंबेडकर का मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी ये 2 विवादित रील्स…
    • ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति सीएम सायं…
    • प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?