Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मौसम का अजब गजब खेल कहीं दिवाली पर बारिश डालेगी खलल, तो कहीं गुलाबी ठंड की दस्तक, जानें अपने शहर का हाल…
    समाचार

    मौसम का अजब गजब खेल कहीं दिवाली पर बारिश डालेगी खलल, तो कहीं गुलाबी ठंड की दस्तक, जानें अपने शहर का हाल…

    By Tv 36 HindustanOctober 19, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– देश में मौसम इन दिनों कई रंग दिखा रहा है। एक तरफ जहां दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश ने दिवाली के मजे को किरकिरा करने की तैयारी कर ली है, वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत में शाम की गुलाबी ठंडक ने दस्तक दे दी है। मानसून की विदाई के बाद भी मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।

    मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण भारत में अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल जैसे इलाकों में 23 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। विभाग ने इन क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और तूफान आने की भी आशंका व्यक्त की है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    मध्य प्रदेश में बदला-बदला सा मौसम
    मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई तो हो चुकी है, लेकिन बारिश अभी भी पीछा नहीं छोड़ रही है। प्रदेश में सुबह और रात में ठंडक महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप खिल रही है। मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है, जिसका असर 19 अक्टूबर के बाद प्रदेश में देखने को मिल सकता है। राज्य में तापमान में भी काफी अंतर देखा जा रहा है, जहां रतलाम 34.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, वहीं छतरपुर का नौगांव 15 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा दर्ज किया गया।

    उत्तर भारत में ठंडक की आहट, बिहार-झारखंड में मौसम साफ
    दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां सुबह के समय हल्की धुंध, दिन में तेज धूप और शाम को ठंडक महसूस होने लगी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी दिन सुहावने बने हुए हैं। वहीं पूर्वी भारत की बात करें तो बिहार और झारखंड में फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। इन दोनों राज्यों में आसमान साफ रहेगा और दिवाली तक बादलों की हल्की आवाजाही देखने को मिल सकती है, जिससे त्योहार के उत्साह में कोई कमी नहीं आएगी।

    Post Views: 150

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleटूट गया ‘महागठबंधन’ RJD-कांग्रेस समेत सभी सहयोगी एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में ये है असली वजह…
    Next Article प्रदेश ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर बनाई अपनी पहचान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल करियर, पैसा, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन पर ग्रहों का असर पढ़ें आज का पूरा राशिफल…

    March 6, 2026

    धान खरीद में प्रदेश का ‘डेटा-संचालित मॉडल’, एआई टेक्नोलॉजी के ज़रिए कायम की मिसाल…

    March 5, 2026

    अब Weight loss ऐसे करें सुबह नाश्ते में शुरू करें ये 5 हाई-प्रोटीन चीजें खाना, तेजी से घटेगा वजन…

    March 5, 2026

    कलियुग में बस एक काम कर लो, जीवन बदल जाएगा, प्रेमानंद महाराज ने बताया ऐसा उपाय जो हर दुख मिटा सकता है…

    March 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज का राशिफल करियर, पैसा, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन पर ग्रहों का असर पढ़ें आज का पूरा राशिफल…
    • धान खरीद में प्रदेश का ‘डेटा-संचालित मॉडल’, एआई टेक्नोलॉजी के ज़रिए कायम की मिसाल…
    • अब Weight loss ऐसे करें सुबह नाश्ते में शुरू करें ये 5 हाई-प्रोटीन चीजें खाना, तेजी से घटेगा वजन…
    • कलियुग में बस एक काम कर लो, जीवन बदल जाएगा, प्रेमानंद महाराज ने बताया ऐसा उपाय जो हर दुख मिटा सकता है…
    • राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?