इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने कराची की जेल में बंद 20 भारतीय मछुआरों को रविवार को रिहा कर दिया।
एआरवाई न्यूज ने जेल अधिकारी अरशद शाह के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि मछुआरे चार साल की सजा काट रहे थे और उन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है।
भारतीय मछुआरों को मछली पकड़ने के दौरान पाकिस्तानी क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
शाह ने कहा, “ भारतीय अधिकारियों ने इन मछुआरों की नागरिकता की पुष्टि की थी।”
उन्होंने कहा कि मछुआरों की रिहाई के लिए सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। सद्भावना के तौर पर उन्हें तुरंत जेल से रिहा किया जा रहा है। मछुआरों को लाहौर ले जाया जायेगा और फिर वाघा बॉर्डर क्रॉसिंग पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जायेगा।
Previous Articleचेंद्रा बालक आश्रम में युवा कांग्रेस ने मनाई बाल दिवस…
Next Article नाम बदलने से क्या इतिहास बदल जाता है – दिग्विजय