
टहरौली ( झांसी ) श्री रामराजा इन्टर कॉलेज बमनुवां सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा द्वारा कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें क्लास 6 से 11 के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान महक सोनी कक्षा 8, द्वितीय आस्था राजा कक्षा 9 और तृतीय स्थान विशाल कक्षा 11 रहे। बच्चों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी।

जिसमें रवि शुक्ला प्रधान प्रतिनिधि बमनुवां, राकेश शुक्ला बूथ अध्यक्ष, बालेंदु शुक्ला,पुत्तीलाल शर्मा, सज्जनकान्त तिवारी, भारतकान्त तिवारी, बलराम राजपूत जी रौरा, किशुन लाल कुशवाहा बूथ अध्यक्ष , हजरत अली जी, ब्रजकिशोर यादव जी, शिवम पाराशर, वीर सिंह परिहार, विश्वनाथ शुक्ला, सुनील गौतम प्रिंसिपल रामराज कालेज, जितेंद्र उपाध्याय, अशोक सोनी राजकुमार, मनोज खोइया, मोहित पटेल, मानसिंह ,अरविंद सेंगर,पीयूष , अश्वनी,आकांक्षा, कल्पना, गोरे लाल आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन रवि नायक कवि एवं वक्ताजिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा झांसी महानगर ने किया।
झाँसी से टीवी 36 हिन्दुस्तान के लिए डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो सतेन्द्र कुमार के साथ धीरेन्द्र सोनी की रिपोर्ट