
कोरबा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डिडासराई मे एकल अभियान के माध्यम से कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री राम चरितमानस मानस गानकर एवं किर्तन मंडलियो के द्वारा रातभर भजन कार्यक्रम किया गया, कार्यक्रम के मुख्य सहयोग डिगेशवर राठिया एवं मंगल यादव रहे, वही गढ बसाहट मे भी कार्तिक मास मे प्रतिदिन प्रभात फेरी किया गया तथा अंतिम दिवस पर सुंदर मानसगान से कार्तिक मास को विदा एवं अगहन मास का स्वागत किया गया,

इसी शुभ अवसर पर हर कार्तिक पूर्णिमा मे रामायण कार्यक्रम आयोजन पुटकापहाड के भगवान कछेरी मे होता है, इस वर्ष नगर के संगठनों द्वारा मंदिर निर्माण का भूमि पूजन भी किया गया, यह पहाड़ी पर स्थित है हर वर्ष आसपास के सैकडो लोग उपस्थित होकर सफल कार्यक्रम करते है ,ग्राम सोनारी देवपहरी से मुख्य व्यवस्था होता है, इस बार धर्म सेना के कार्यकर्ताओ से व्यवस्था मे विशेष सहयोग किये है।इस पावन मौके पर कई गावो मे कार्यक्रम का आयोजन होता ही है, गाँव स्तर मे लडकिया सामूहिक प्रतिदिन सुबह 4बजै स्नान करते है जिससे उनकी मनोकामना पुरा होती हैं यह पुरानी परंपरा रही है, इसका बहुत बड़ा महत्व है।