Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दिनदहाड़े पंच को गंड़ासे से काटा:टंकी पर चढ़कर बोले- हम साफ दिल के, पर मर्डर किया, क्योंकि जबरदस्ती जमीन बिकवाई, 4 को और मारूंगा
    अपराध

    दिनदहाड़े पंच को गंड़ासे से काटा:टंकी पर चढ़कर बोले- हम साफ दिल के, पर मर्डर किया, क्योंकि जबरदस्ती जमीन बिकवाई, 4 को और मारूंगा

    By Tv 36 HindustanNovember 21, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर में दो युवकों ने जमीन विवाद के चलते बीच गांव में पंच की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए। वहां से हाथ में हथियार लिए युवक ने कहा कि उसी ने मर्डर किया है, क्योंकि उसकी जमीन को जबरदस्ती बिकवाने की कोशिश की गई। अभी इसमें शामिल 4 और लोगों को भी मारूंगा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

    मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, तुस्मा गांव निवासी सहित कुमार केंवट और सुनील कुमार केंवट ने जमीन को लेकर पंच भागवत साहू से विवाद था। आरोप है कि दोनों युवकों ने शनिवार को बीच गांव में धारदार हथियार से भागवत की हत्या कर दी। इसके बाद गांव में बनी पानी की टंकी पर हथियार लेकर चढ़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन वे उरतने को तैयार नहीं थे। दोनों मीडिया को बुलाने की जिद कर रहे थे।

    टंकी पर हथियार लेकर खड़ा आरोपी युवक

    टंकी पर हथियार लेकर खड़ा आरोपी युवक।हमारी जमीन पर इमारत बना दी, हमारा घर भी नहीं बनाइस दौरान हाथ में धारदार हथियार लिए एक युवक ने टंकी के ऊपर चढ़कर अपना वीडियो भी बनवाया। इसके बाद मीडिया को ऊपर बुलाया और बात की। कहा कि उनकी जमीन के रुपयों को लेकर दो साल से परेशान कर रहा था। हमारी जमीन पर इमारत भी बन गई, लेकिन हमारा घर नहीं बना।

    हम साफ दिल के आदमी हैं। आज तक गांव में हमारी एक भी शिकायत नहीं है। 33 लाख रुपए में जमीन बेची थी। बाबू जी का अंगूठा भी लगवा लिया।भागवत साहू के चक्कर काट कर परिवार परेशान हो गयाआरोपी सोहित कुमार केवट ने बताया कि पंच भागवत साहू ने उनकी जमीन को किसी के पास फंसा दिया है। उस व्यक्ति ने इनके परिवार की जमीन पर घर भी बना लिया है, मगर इन्हें पैसे नहीं मिले। बार-बार पंच भागवत साहू के चक्कर काट कर इनका परिवार परेशान था।

    इसकी वजह से इन लोगों ने पंच भागवत साहू की हत्या करने का फैसला किया और आज दोपहर धारदार हथियार से दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।गांव के बीच में सड़क पर पड़ा पंच का शव।गांव के बीच में सड़क पर पड़ा पंच का शव।पुलिस बोली- मीडिया के सामने कबूला जुर्म, पंच का शव मिलाटीआई रविंद्र अनंत ने बताया कि तुस्मा गांव के पंच भागवत साहू की रक्तरंजित लाश मिली है।

    दो युवकों सहित कुमार केंवट और सुनील कुमार केंवट ने जमीन विवाद की वजह से वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी गांव के पानी टंकी में चढ़ गए थे और मीडिया के आने के बाद ही नीचे उतरने की जिद कर रहे थे। मीडिया के सामने ही उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया है। बताया जा रहा है कि भागवत साहू वार्ड 17 का पंच था और जमीन दलाली का भी काम करता था।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article21 November 2021: मेष, कर्क, तुला और मकर राशि वाले न करें ये काम, सभी राशियों का जानें राशिफल
    Next Article आरंग ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने निकाला कैंडल मार्च
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    साय ने रायगढ़ के राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना….

    April 1, 2026

    प्रयागराज संगम से 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगा IRCTC इस से चलेगी भारत गौरव ट्रेन…

    April 1, 2026

    सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार सीएम साय…

    April 1, 2026

    प्रदेश के 50 लाख श्रमिकों के लिए खुशखबरी वेतन बढ़ा, अब हर माह 234 रुपये ज्यादा मिलेंगे…

    April 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • साय ने रायगढ़ के राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना….
    • प्रयागराज संगम से 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगा IRCTC इस से चलेगी भारत गौरव ट्रेन…
    • सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार सीएम साय…
    • प्रदेश के 50 लाख श्रमिकों के लिए खुशखबरी वेतन बढ़ा, अब हर माह 234 रुपये ज्यादा मिलेंगे…
    • इन गर्मियों में रोज बनाएं अलग-अलग ब्रेकफास्ट, 7 दिन के ये सात हल्के नाश्ते …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?