नयी दिल्ली, 23 नवंबर। निजी क्षेत्र की दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन आइडिया ने अपने विभिन्न प्रीपेड प्लान की दरों में लगभग 25 प्रतिशत तक की वृद्धि की घोषण की। नयी दरें 25 नवंबर से प्रभावी होंगी।
तीसरे नंबर की सबसे बड़ी कंपनी ने एयरटेल द्वारा अपनी दरों में सोमवार की वृद्धि के बाद अपनी दरें बढ़ायी हैं। इस फैसले से कंपनियों के औसत प्रति उपभोक्ता राजस्व(एपीआरयू ) में सुधार होने और कंपनियों के वित्तीय दवाब में कमी होने की उम्मीद की जा रही है।
वोडाफोन आइडिया की आज आयी विज्ञप्ति के अनुसार, उसने 28 दिन की वैधता वाले प्रीपेड प्लान की दर 79 से बढ़ाकर 99 रुपये कर दी है, जो सेवा में 25.32 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है।