
बालिका के गुम होने के मामले को गंभीरता से लेते हुये पतासाजी शीघ्र अतिशीघ्र बरामद कर परिवार वालो को सुपुर्द करने के निर्देश के पालन में गुम बालिका की पतासाजी हेतु हरसंभव प्रयास किया जा रहा था। थाना बालको क्षेत्र से नाबालिक बालिका के गुम हो जाने की सूचना पर थाना बालकोनगर में गुमशुदगी दर्ज कर पता तलाश किया रहा था,
इसी दरमियान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की गुम बालिका परिजन से किसी बात पर नाराज होकर जम्मू घूमने चली गई है। इस सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर बालको थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के द्वारा सउनि नीलम केरकेट्टा, आरक्षक संदीप सिंह, गजेन्द्र पाटले के साथ विशेष टीम का गठन कर गुम बालिका की पतासाजी हेतु जम्मू कश्मीर रवाना किया गया।
जिनके द्वारा जम्मू पहुँच कर लोकल पुलिस की सहायता से गुम बालिका को नंदवाल कालोनी जोड़िया थाना अखनूर जिला जम्मू से सकुशल बरामद कर वापस लाया गया । इसी प्रकार थाना कोतवाली अंतर्गत चौकी मानिकपुर के द्वारा भी गुम इंसान क्रमांक 130/21 के गुमशुदा को आज दिनांक 24/11/ 2021 को भी सकुशल बरामद कर वापस लाकर वैधानिक कार्यवाही की गई।