Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » संविधान का पालन नहीं कर रहीं केंद्र और राज्य सरकारें – मायावती
    राजनीति

    संविधान का पालन नहीं कर रहीं केंद्र और राज्य सरकारें – मायावती

    By Tv 36 HindustanNovember 26, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष ए‍वं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को संविधान दिवस के मौके पर केंद्र और राज्य की सरकारों पर संविधान की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी संविधान दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेगी.
    मीडिया से बातचीत में बसपा प्रमुख ने कहा, ‘आज संविधान दिवस के मौके पर केंद्र और सभी राज्‍य सरकारें इस बात की गहन समीक्षा करें कि क्या ये सरकारें भारतीय संविधान का पूरी निष्ठा से पालन कर रही हैं. हमारी पार्टी का मानना है कि ये सरकारें संविधान का पालन नहीं कर रही हैं. इसलिए हमारी पार्टी ने केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है.’
    उन्होंने आरोप लगाया, ‘केंद्र और राज्य की सरकारों द्वारा संविधान का पालन नहीं किया जा रहा है. ऐसी सरकारों को संविधान दिवस मनाने का नैतिक अधिकार नहीं है, बल्कि ऐसी सरकारों को आज इस मौके पर लोगों से माफी मांगनी चाहिए और अपनी कमी को जल्‍द दूर करना चाहिए.’
    अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के हक की बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘संविधान में शिक्षा एवं सरकारी नौकरियों में आरक्षण व अन्य जरूरी सुविधाओं का प्रावधान किया है, लेकिन उसका पूरा लाभ इन वर्गों के लोगों को नहीं मिल पा रहा है, जिससे इन वर्गों के लोग और हमारी पार्टी चिंतित और दुखी है. बसपा की सलाह है कि केंद्र और सभी राज्‍य सरकारें इस ओर जरूर ध्‍यान दें.’
    राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी से दलितों को सावधान करते हुए मायावती ने कहा कि ‘इन वर्गों के लोगों को खासकर सपा जैसी उन पार्टियों से भी सावधान रहना चाहिए जिसने एससी-एसटी आरक्षण संबंधी विधेयक संसद में फाड़ दिया था और फ‍िर षड्यंत्र के तहत इसे पारित भी नहीं होने दिया था. ऐसे दल कभी भी इन वर्गों का विकास और उत्थान नहीं कर सकते हैं.’
    मायावती ने बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र के विधायक उमाशंकर सिंह‍ को बसपा विधानमंडल दल का नया नेता घोषित किया. गौरतलब है कि विधानसभा में बसपा के विधानमंडल दल के नेता एवं आजमगढ़ की मुबारकपुर विधानसभा सीट से विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने बृहस्पतिवार को अपने पद और सदन से इस्तीफा दे दिया.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशोध में खुलासा, लक्षण वाले कोविड रोगियों के लिए कोवैक्सीन सिर्फ 50 फीसदी ही प्रभावी
    Next Article किसान पिता के सपने को पूरा किया बेटे ने, अमेरिकी कंपनी से मिला नौकरी का ऑफर
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल भारत बंद घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद…

    February 11, 2026

    महाकुंभ से फिल्मों तक वायरल गर्ल की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज…

    February 11, 2026

    उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस…

    February 11, 2026

    लो हो गई साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, पढ़िए लिए गए ये सभी बड़े फैसले…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल भारत बंद घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर; स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद…
    • महाकुंभ से फिल्मों तक वायरल गर्ल की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज…
    • साय कैबिनेट की बैठक में किसानों को होली से पहले मिलेगा भुगतान, विनियोग विधेयक 2026 को मंजूरी…
    • उत्सव सा मनाया गया वजन त्यौहार और नेवता भोज, सामाजिक समरसता से एकता भाईचारे की मिसाल पहल से बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस…
    • बालको नगर कोरबा में भक्ति की गूंज: श्री राम कथा स्थल पर रुद्राभिषेक और पार्वती पूजन में उम्र आस्था का सागर
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?