Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » कैटरीना- विक्की की शादी की तैयारी में जुटा राजस्थान, 700 साल पुराने क़िले में होगी शादी
    जीवन शैली

    कैटरीना- विक्की की शादी की तैयारी में जुटा राजस्थान, 700 साल पुराने क़िले में होगी शादी

    By Tv 36 HindustanDecember 3, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    पिछले कई दिनों से मीडिया में बॉलीवुड के सितारों विक्की कौशल और कैटरीना कैफ़ की शादी की ख़बरें आ रही हैं. दोनों सितारों ने इसकी पुष्टि नहीं की है मगर राजस्थान में प्रशासन दोनों सितारों की शादी को लेकर क़ानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर तैयारी कर रहा है.
    शुक्रवार को इस शादी को लेकर सवाई माधोपुर में ज़िलाधिकारी राजेंद्र किशन की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई. इसमें वेडिंग प्लानर्स, होटल मालिक, पुलिस अधीक्षक समेत सभी आला अधिकारी मौजूद रहे.
    बैठक के बाद सवाई माधोपुर ज़िला कलेक्टर राजेंद्र किशन ने बताया कि, “स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक ली है. चौथ का बरवाड़ा में साफ़ सफ़ाई और क़ानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश दिए हैं. कोई घटना न हो और सुचारू रूप से ट्रैफिक और ट्रांसपोर्टेशन का मूवमेंट रहे, इसके लिए बात की गई है.”
    कलेक्टर ने बताया कि शादी समारोह 7 से 10 दिसंबर तक चलेगा और इसमें 120 मेहमान आएँगे. उन्होंने कहा कि इस दौरान कोरोना को लेकर जारी एहतियातों का ध्यान रखा जाएगा.
    कलेक्टर राजेंद्र किशन ने कहा, “कोविड दिशानिर्देशों के पालन के लिए भी निर्देश दिए गए हैं. शादी में शामिल होने आ रहे मेहमानों के दोनों डोज़ लगे होने चाहिए. होटल प्रबंधन भी अपने स्टाफ के लिए हेल्प डेस्क लगा रहा है. मेहमानों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके दोनों डोज़ लगी हुई हों और उनका आरटीपीसीआर टेस्ट ज़रूरी रहेगा. जिन्होंने वैक्सीनेशन नहीं कराया है उन्हें नहीं जाने देंगे.”
    इससे पहले सवाई माधोपुर ज़िले के जनसंपर्क अधिकारी सुरेश गुप्ता ने इस बैठक के बारे में सवाई माधोपुर के ज़िला कलेक्टर कार्यालय के एक पत्र की भी पुष्टि की.
    राजस्थान में सवाई माधोपुर ज़िला मुख्यालय से क़रीब 18 किलोमीटर दूर चौथ का बरवाड़ा में एक पहाड़ी पर स्थित क़रीब 700 साल पुराने क़िले के होटल में तब्दील होने के बाद पहली बार यहां हो रही एक शादी की चर्चा देश भर में हो रही है.

    हालांकि, शादी की घोषणा कैटरीना या विक्की कौशल की ओर से अभी तक नहीं की गई है. लेकिन, शादी के कार्यक्रमों को लेकर मेहमानों का चार दिसंबर से आना शुरू हो रहा है.
    बरवाड़ा फोर्ट में शादी के लिए बड़ी संख्या में मेहमानों के लिए चार से बारह दिसंबर तक कमरों की बुकिंग की गई है.
    शादी के लिए मेहमानों का आना चार दिसंबर से शुरू हो जाएगा. लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ कैटरीना कैफ़ और विक्की कौशल छह दिसंबर को सवाई माधोपुर पहुंचेंगे.

    शादी को लेकर जब हमने होटल प्रबंधन से संपर्क किया मगर वो इस बारे में कोई ब्यौरा नहीं देना चाह रहे.
    होटल में छह से आठ दिसंबर तक कमरा बुक करने के लिए फोर्ट में संपर्क करने पर प्रबंधन ने सात से बारह तक फोर्ट में बुकिंग नहीं होने की बात कहते हुए स्पष्ट मना कर दिया.
    एक स्थानीय पत्रकार के अनुसार मेहमानों की सुरक्षा में लगे बाउंसर और गाड़ियों के ड्राइवरों के लिए नज़दीक ही होटल और धर्मशालाओं में बुकिंग की गई है.
    राज्य में शाही शादियों की बात करें तो झीलों की नगरी उदयपुर में तमाम बड़े बिज़नेस टाइकून और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की शादियां हो चुकी हैं. लेकिन, सवाई माधोपुर पहली बार शाही शादी का गवाह बनने जा रहा है.
    सवाई माधोपुर में चौथ का बरवाड़ा में बरवाड़ा फोर्ट अब एक आलीशान होटल में तब्दील हो चुका है. रिपोर्टों के अनुसार हाल ही में शुरू हुए इसी होटल में कैटरीना कैफ़ और विक्की कौशल की शादी होनी है.
    इस होटल की शुरुआत इसी वर्ष अक्टूबर में हुई है. इसके उद्घाटन के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा वहाँ आई थीं.
    इस फोर्ट की तरह ही सवाई माधोपुर में भी पहली बार ऐसी कोई शाही शादी होने जा रही है.बताया जा रहा है कि कैटरीना और विक्की कौशल के मैनेजर की टीमों की मौजूदगी में होटल में शादी को लेकर तैयारियां चल रही हैं.एक स्थानीय पत्रकार के मुताबिक़ बरवाड़ा फोर्ट में 48 कमरे हैं. एक कमरे का एक दिन का किराया 50,000 से लेकर सात लाख रुपए तक है.बताया जा रहा है कि कैटरीना और विक्की कौशल के लिए अलग-अलग सुईट बुक किए गए हैं, इसमें एक सुईट का एक दिन का किराया सात लाख रुपए है.
    शादी में 120 मेहमानों के शामिल होने की जानकारी दी है और मुझे बताया है कि सात से दस दिसंबर तक इनकी शादी के कार्यक्रम हैं.”
    एक स्थानीय पत्रकार ने होटल के एक सूत्र के हवाले से बताया कि शादी की शुरुआत 7 दिसंबर को संगीत कार्यक्रम के साथ होगी, शादी 9 दिसंबर को होगी. उन्होंने ये भी बताया कि मेंहदी की रस्म 8 दिसंबर को होगी, जिसके लिए विश्वप्रसिद्ध सोजत की मेंहदी मंगाई गई है. शादी में शारीक होने वालों के नाम तो सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं, मगर समझा जाता है कि इसमें बॉलीवुड के साथ ही बिज़नेस जगत और राजनीति से जुड़ी हस्तियां भी मेहमान हो होंगे.

    Views: 0
    #America #Assam #BhupshBaghel #Bilashpur #Chhattisgarh #Chhattisgarhpolice #CMBhupeshBaghel #Coin #community #coronainfected #covid #covid19 #COVID19VACCINE #diesel #Health #Healthcarefacilities #HealthMinistry #Help #Humanity #india #Jagdalpur #Lockdown #Narendra Modi #patients #petrol #Police #PrimeMinister #Raigarh #Vaccination Covidrecovery in 700 year old fort Katrina-Vicky's Rajasthan preparing wedding will be married
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजगदलपुर से साइकिल यात्रा कर रायपुर पहुंचे धनसिंह नायक, राज्यपाल से की मुलाकात
    Next Article सक्षम बिटिया अभियान के तहत जगदलपुर प्रखंड में विश्व एड्स दिवस धूमधाम से मनाया गया
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फाइनल में जगह बनाने उतरेगी टीम इंडिया, इस खिलाड़ी पर होंगी सभी की निगाहें…

    November 12, 2026

    ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर में सलमान खान ने जीता दिल, सैनिकों के बलिदान से लेकर शांति के संदेश तक ये हैं 5 खास बातें…

    November 11, 2026

    किसानों से 5 हजार रुपये लौटाने की अपील पर सियासी घमासान, रोहित पवार ने गिरीश महाजन को घेरा…

    November 9, 2026

    रणबीर कपूर की फिल्म ने दुनियाभर में मचाया तहलका, 4 दिन में इतने करोड़ के करीब पहुंची कमाई…

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम…
    • कब है छठ महापर्व जानें नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक चारों दिनों का पूरा कैलेंडर…
    • मुख्यमंत्री साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात…
    • पुरानी रंजिश के कारण नशे में आरोपी ने घर के पास पहुंचकर ऐसे किया था प्राणघातक हमला…
    • बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?