Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » मनरेगा मजदूरी के लिए स्वराज अभियान ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
    राष्ट्रीय

    मनरेगा मजदूरी के लिए स्वराज अभियान ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

    By Tv 36 HindustanDecember 6, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नई दिल्ली, 6 दिसंबर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के श्रमिकों को बकाया मजदूरी देने की मांग तथा इस मद के बजट में भारी कमी करने के केन्द्र सरकार के फैसले के मद्देनजर मजदूरों के समक्ष संभावित गंभीर संकट को लेकर ‘स्वराज अभियान’ की ओर से एक जनहित याचिका उच्चतम न्यायालय में दाखिल की गई है।
    वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के माध्यम से दायर याचिका में स्वयंसेवी संस्था ‘स्वराज अभियान’ ने शीर्ष अदालत से मांग की है कि वह मनरेगा के कार्यान्वयन के लिए सरकार को आदेश दे। इस स्वयंसेवी संस्था में स्वराज इंडिया प्रमुख योगेंद्र यादव समेत कई प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता पत्रकार वकील आदि शामिल हैं।
    पेशे से वकील स्वराज अभियान के महासचिव अविक साहा की याचिका में मनरेगा के लिए पर्याप्त धन सुनिश्चित करने, अगले 30 दिनों के भीतर सभी लंबित मजदूरी का भुगतान करने, प्रति परिवार 50 दिनों के काम का अतिरिक्त अधिकार प्रदान करने के अलावा अन्य मुद्दों पर निर्देश जारी करने की गुहार लगाई गई है।
    याचिकाकर्ता ने मीडिया एवं अन्य माध्यमों से उपलब्ध आंकड़ों का हवाला देते हुए जनहित की इस याचिका पर अतिशीघ्र सुनवायी की भी सर्वोच्च अदालत से गुहार लगायी है।
    याचिका में ‘स्वराज अभियान’ ने दावा किया है कि करोड़ों श्रमिकों की मजदूरी केंद्र सरकार द्वारा धन के अपर्याप्त आवंटन के कारण लंबित है।
    याचिका में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी और केंद्र सरकार द्वारा कथित अनियोजित लॉकडाउन के कारण, देश भर में करोड़ों मनरेगा श्रमिकों, जिन्होंने अपनी आजीविका खो दी थी।
    याचिकाकर्ता का यह भी आरोप है कि दुर्भाग्य से सरकार ने सबसे कमज़ोर वर्ग को समर्थन देने के बजाय, मनरेगा के लिए बजटीय आवंटन को काफी कम कर दिया है।
    आंकड़ों का हवाला देते हुए याचिका में कहा गया है कि वर्ष 2020-21 के 1,10,000 करोड़ बजट को वर्ष 2021-22 में 73,000 करोड़ रुपये कर दिया है। इस तरह 37,000 करोड़ रुपये वर्तमान वित्तीय वर्ष में कम कर दिए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में 2020-21 के बकाया भुगतानों पर 17,000 करोड़ रुपये खर्च किये गये, जबकि शेष बजट अक्टूबर माह तक समाप्त हो गया। जब वित्तीय वर्ष में पांच महत्वपूर्ण माह शेष थे। इसके कारण 70 लाख श्रमिकों का कुल 1,121 करोड़ रुपये की मजदूरी बकाया है।
    याचिकाकर्ता का कहना है कि नौकरी हासिल करने में नाकाम लोग ही मनरेगा के तहत काम करते हैं। ऐसे हालत में श्रमिकों को मजबूरन बहुत कम भुगतान वाला काम करना पड़ता है।
    याचिका में कहा गया है कि मनरेगा के तहत हर ग्रामीण परिवार को सौ दिन के रोजगार का कानूनी अधिकार प्राप्त है, लेकिन अपर्याप्त धन और अनियमित कार्यान्वयन के कारण उनका यह अधिकार बुरी प्रभावित हो गया है।
    याचिका में केंद्र सरकार को एक निर्देश जारी कर मनरेगा के कार्यान्वयन के लिए पर्याप्त धन सुनिश्चित करने, श्रमिकों को काम के लिए अपनी मांग दर्ज कराने की व्यवस्था और पंजीकरण के 15 दिनों के भीतर काम न मिलने वालों को बेरोजगारी भत्ता सुनिश्चित करने का आदेश सरकार को देने की गुहार लगाई गई है। अगले 30 दिनों के भीतर सभी लंबित मजदूरी का भुगतान करने तथा प्रति परिवार 50 दिनों का अतिरिक्त रोजगार देने का सरकार को निर्देश देने की भी याचना की गई है।

    Views: 0
    #America #Assam #BhupshBaghel #Bilashpur #Chhattisgarh #Chhattisgarhpolice #CMBhupeshBaghel #Coin #community #coronainfected #covid #covid19 #COVID19VACCINE #diesel #Health #Healthcarefacilities #HealthMinistry #Help #Humanity #india #Jagdalpur #Jagdalpurdistrict #Lockdown #Narendra Modi #patients #petrol #Police #PrimeMinister #Raigarh #Vaccination Covidrecovery filed a petition MNREGA Supreme Court Swaraj Abhiyan wages
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleपेट्रोल और डीजल में 32वें दिन स्थिरता, दिल्ली में पेट्रोल 95.41 और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर
    Next Article मुंबई टेस्ट में भारत की धमाकेदार जीत, चौथे ही दिन न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद पोस्टर वार, धर्म के सहारे 2027 की सियासी बिसात बिछाने में जुटे दल…

    November 5, 2026

    धनतेरस पर नमक क्यों खरीदते हैं जानें शुभता और सुख-समृद्धि से जुड़ी धार्मिक मान्यता….

    November 5, 2026

    सोना-चांदी खरीदना संभव नहीं तो न हों परेशान, ये 7 चीजें घर लाना माना जाता है शुभ…

    November 5, 2026

    जब-जब लोकतंत्र पर संकट आएगा, भाजपा का कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर लड़ेगा: बृजमोहन अग्रवाल…

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद पोस्टर वार, धर्म के सहारे 2027 की सियासी बिसात बिछाने में जुटे दल…
    • धनतेरस पर नमक क्यों खरीदते हैं जानें शुभता और सुख-समृद्धि से जुड़ी धार्मिक मान्यता….
    • सोना-चांदी खरीदना संभव नहीं तो न हों परेशान, ये 7 चीजें घर लाना माना जाता है शुभ…
    • जब-जब लोकतंत्र पर संकट आएगा, भाजपा का कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर लड़ेगा: बृजमोहन अग्रवाल…
    • WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजें, मिलेगी PF बैलेंस और आखिरी 5 लेनदेन की जानकारी; जानें पूरा तरीका
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?