Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » लाल टोपी से घबराये हुये हैं भाजपा के नेता: अखिलेश यादव
    राजनीति

    लाल टोपी से घबराये हुये हैं भाजपा के नेता: अखिलेश यादव

    By Tv 36 HindustanDecember 8, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 8 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गोरखपुर में दिये गये व्यक्तव्य पर पलटवार करते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लाल टोपी का डर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं में घर कर गया है ।

    अखिलेश ने बुधवार को कहा कि भाजपा के नेताओं को अब अपने राजनीतिक अस्तित्व का खतरा महसूस होने लगा है। भाजपा की लाल बत्ती गुल होने वाली है। इस सच्चाई से भाजपा अच्छी तरह परिचित हो गई है तभी वह सपा पर अनर्गल आरोप लगाने लगी है। भारतीय संस्कृति का जब-तब दम भरने वाले भाजपा नेताओं को पता नहीं यह जानकारी है कि नहीं कि हनुमान जी का रंग लाल है। सूरज का रंग लाल है। हर एक के जीवन में लाल रंग है। लाल रंग बदलाव का भी है। खून का भी रंग लाल है। इस सबकी भाजपा को समझ नहीं है क्योंकि उसकी नीतियां तो नफरत फैलाने वाली है। काली टोपी वाले यह नहीं समझ पाएंगे क्योंकि उनकी सोच संकीर्ण है।

    उन्होने कहा कि भाजपा नेताओं को देश की भावनाओं से कोई लेना देना नहीं है। किसानो- नौजवानों की समस्याओं के प्रति उसका रूख उपेक्षापूर्ण है। किसानों से किए गए वादों को भाजपा भूल गई है। यही नहीं उसने अपने चुनाव संकल्प पत्र में जो वादे किए थे उन्हें भी वह कूड़े के ढेर में डाल चुकी है। नौजवानों को रोजगार के झूठे आंकड़ों से भ्रमित किया जाता है।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि संसदीय जनतंत्र में भाषा और व्यवहार की मर्यादा से दल और व्यक्ति का परिचय होता है। भाजपा नेतृत्व में भाषा का संयम मिटता जा रहा है। उसका आचरण भी मर्यादा लांघता नज़र आने लगा है। लोकतंत्र का एक प्रमुख अंग सत्तापक्ष के बाद विपक्ष होता है। भाजपा सत्ता के अहंकार में इतना डूब गई है कि वह विपक्ष को लांछित करने से नहीं चूकती है। सत्ताशीर्ष से विपक्षी नेताओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर व्यक्तिगत आरोप लगाया जाना लोकतंत्र में अवांछनीय है।

    उन्होने कहा कि सच तो यह है कि भाजपा 2022 के चुनावों में हार की आशंका से इतना भयभीत है कि वह अपना विवेक और संयम दोनों खो चुकी है। उसने लोकलाज भी छोड़ दी है। जनता ने तय कर लिया है कि वह भाजपा के अब तक के जनविरोधी कामों के लिए मतदान में उसका सफाया करके ही दम लेगी।

    Post Views: 0

    #America #Assam #BhupshBaghel #Bilashpur #Chhattisgarh #Chhattisgarhpolice #CMBhupeshBaghel #Coin #community #coronainfected #covid #covid19 #COVID19VACCINE #diesel #Health #Healthcarefacilities #HealthMinistry #Help #Humanity #india #Jagdalpur #Jagdalpurdistrict #Lockdown #Narendra Modi #patients #petrol #Police #PrimeMinister #Raigarh #Vaccination Akhilesh Yadav are scared BJP leaders Covidrecovery red cap
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगरियाबंद: पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन पर चाकू से हमला करने की कोशिश
    Next Article महिला को अर्धनग्न गांव में घुमाया, छह गिरफ्तार
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    काशी से यहां तक महादेव के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, विदेशी फूलों से सजा महाकाल का दरबार…

    February 15, 2026

    लो आ गई तारीख इस दिन बैंक खाते में आएंगे 2,000 रुपये, इन किसानों को मिलेंगे 4 हजार…

    February 15, 2026

    पाक के खिलाफ ये होगी भारत की प्लेइंग11, अभिषेक और सुंदर को मिलेगा मौका ये दिग्गज होंगे बाहर …

    February 15, 2026

    आज महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की …

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • काशी से यहां तक महादेव के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, विदेशी फूलों से सजा महाकाल का दरबार…
    • लो आ गई तारीख इस दिन बैंक खाते में आएंगे 2,000 रुपये, इन किसानों को मिलेंगे 4 हजार…
    • पाक के खिलाफ ये होगी भारत की प्लेइंग11, अभिषेक और सुंदर को मिलेगा मौका ये दिग्गज होंगे बाहर …
    • क्या पति-पत्नी का झगड़ा आपको जेल भेज सकता है हाई कोर्ट के इस लेटेस्ट फैसले को हर शादीशुदा जोड़े को ये पढ़ना चाहिए…
    • आज महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?