
हिमांशु पाण्डेय
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही :- बैठक में सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रान्तीय आह्वान पर राज्य के समस्त विकासखण्डों में 11 दिसम्बर और 12 दिसम्बर को धरना प्रदर्शन किया जाना सुनिश्चित है और 13 दिसम्बर को विधानसभा घेराव हेतु समस्त सहायक शिक्षक रायपुर बूढ़ा तालाब में एकजुटता दिखाते हुए शक्ति प्रदर्शन करेंगे ।सहायक शिक्षक फेडरेशन की एक सूत्रीय माँग वेतन विसङ्गति की माँग पूरी नहीं होने पर 14 दिसम्बर से राज्य के समस्त सहायक शिक्षक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।
इस धरना प्रदर्शन और विधानसभा घेराव की रणनीति व रूपरेखा बनाने हेतु जिला स्तर पर गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के समस्त ब्लॉक पदाधिकारी व जिला पदाधिकारी एवं सहायक शिक्षक दत्तात्रेय गौरेला में एकजुट होकर हुँकार भरे और सभी विकासखण्ड के प्रत्येक संकुल से शिक्षकों को अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होने हेतु अपने विकासखण्ड में एकरूपता और एकजुटता दिखाते हुए आवेदन सूचना दिए जाने निर्णय लिया गया

और 11 दिसम्बर से कलेक्टर ऑफिस के सामने बी.आर.सी गौरेला स्थान में सामूहिक रूप से धरना प्रदर्शन किया जायेगा।धरना प्रदर्शन किए जाने एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों की अनुमति हेतु जिला प्रशासन को अवगत कराया गया तथा ज्ञापन पुलिस अधीक्षक गौरेला पेण्ड्रा मरवाही,अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व),जिला शिक्षा अधिकारी, बी.ई.ओ.गौरेला को जिला सहायक शिक्षक फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपकर हड़ताल की सूचना दी।
बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि इस बार सहायक शिक्षकों की आर पार की लड़ाई है 5 दिसम्बर को कमेटी की रिपोर्ट सौंपे जाने हेतु आश्वासन दिया गया था लेकिन सहायक शिक्षकों को केवल तारीख और सिर्फ तारीख मिलता है बार बार शिक्षकों को छला जा रहा है लेकिन इस बार राज्य भर के कर्मचारी हड़ताल को लेकर लामबंद हो गये हैं हमारे आंदोलन पर राज्य सरकार को वेतन विसङ्गति की विकराल समस्या पर उचित और सकारात्मक निर्णय लेना बहुत जरूरी है

अन्यथा 14 दिसम्बर से अनिश्चित कालीन आंदोलन का शंखनाद कर दिया जायेगा। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से कई स्कूलों में ताला लटकने की नौबत आ जायेगी।इस बार प्रान्तीय स्तर पर बिगुल फूँक दिया गया है अतिशीघ्र कर्मचारियों की एकता की ताकत राज्य सरकार को सोंचने पर मजबूर करेगी। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष मोहन मिश्रा सहित कर्मचारियों ने कहा है कि हमारे द्वारा प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों को धरना प्रदर्शन करने की लिखित सूचना दे दिया गया है
और अनुमति ले ली गई है कोविड 19 नियमों का पालन मास्क व सैनिटाइज करते हुए जिला स्तर पर तीनों विकासखण्ड का सामूहिक रूप से धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

बैठक में सभी जिला पदाधिकारियों एवं ब्लॉक पदाधिकारियों सहित मुख्य रूप से दिनेश राठौर ब्लॉक अध्यक्ष,पीयूष गुप्ता,पुरुषोत्तम शर्मा,विशाल सिंह ठाकुर,मोहनराम मिश्रा, ओमप्रकाश सोनवानी,बलराम तिवारी,जितेंन्द्र जायसवाल,विनय राठौर भागीरथी कैवर्त कमलेश पुरी दुष्यंत रजक,सत्यन श्रीवास्तव,यज्ञ नारायण शर्मा,वंदना चटर्जी,धर्मेन्द्र कैवर्त,विनोद मिश्रा, हेमंत राठौर,तुलसी राठौर,अवधलाल कश्यप,कंवल सिंह सर्राटी, सुनीता रैदास,एवन सिंह,शबनम परवीन,चाँद मोहम्मद,पूर्णिमा सूर्यवंशी,दुर्गा प्रसाद नागेश सहित जिले के सहायक शिक्षक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी बलराम तिवारी ने दी।