Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ में वन विभाग ने वनरक्षक के 291 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू आप भी अब इस जिले में प सकते है जॉब
    Uncategorized

    छत्तीसगढ़ में वन विभाग ने वनरक्षक के 291 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू आप भी अब इस जिले में प सकते है जॉब

    By Tv 36 HindustanDecember 12, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ के मूल निवासी 12वीं पास युवक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वन विभाग की आधिकारिक

    वेबसाइट www.cgforest.com पर 12 दिसम्बर दोपहर 12 बजे से 31 दिसम्बर रात 11.59 बजे तक आवेदन किया जा सकेगा।

    वन रक्षक पदों की भर्ती वन मंडलों के अनुसार होगी। वन मंडलाधिकारी को भर्ती का नोडल अधिकारी बनाया गया है। बस्तर संभाग के जिलों बस्तर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर और सरगुजा संभाग के जिलों सरगुजा, कोरिया, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर और मनेंद्रगढ़ के अलावा कोरबा जिले में भर्ती के लिए उन जिलों के स्थानीय निवासी ही आवेदन कर पाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वालों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है। अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है।

    अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट हाेगी। वहीं महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 10 साल की छूट का प्रावधान है। राज्य के खेल पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों और राष्ट्रीय युवा पुरस्कार पाने वालों को भी आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट का प्रावधान किया गया है।

    शारीरिक मानदंड भी निर्धारित हैं
    वनरक्षक के लिए विभाग ने शारीरिक मानदंड निर्धारित किए हैं। इसके मुताबिक पुरुषों के लिए ऊंचाई कम से कम 163 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 150 सेंटीमीटर अनिवार्य है। अनुसूचित जनजाति के पुरुषों को लिए ऊंचाई 152 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 145 सेंटीमीटर निर्धारित है। सीने की माप सभी पुरुषों के कम से कम 79 सेमी और फुलाव 05 सेमी होना चाहिए। महिलाओं के लिए यह माप 74 सेमी और फुलाव 05 सेमी निर्धारित किया गया है।

    लिखित परीक्षा से पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी
    आवेदन की जांच के बाद अभ्यर्थियों को शारीरिक नापजोख के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसके लिए तारीख और परीक्षा स्थल की सूचना वन विभाग की वेबसाइट के जरिये दी जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा 100 अंकों की हाेगी। इसमें 200 मीटर की दौड़ 25 अंक, 800 मीटर दौड़ 25 अंक, लंबी कूद 25 अंक और गोला फेंक 25 अंकों का होना है। इसमें सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को कम से कम 60% अंक और रिजर्व कैटगरी के लोगों के लिए 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

    100 अंकों की लिखित परीक्षा होगी
    शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर वर्गवार प्रावीण्य सूची बनेगी। इसमें विज्ञापन में दिए गए पदों से 15 गुना उम्मीदवारों को शामिल किया जाना है। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसके लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है। इसमें सामान्य ज्ञान, बुद्धि परीक्षण, विश्लेषण क्षमता और अंक गणित से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होने हैं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleविराट कोहली ने BCCI और चयनकर्ताओं के सामने रोहित शर्मा को भारतीय वनडे और टी-20 टीम के उपकप्तान पद से हटाने की मांग रखी थी,,,मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली ने रोहित शर्मा की उम्र का हवाला देते हुए यह मांग रखी थी कि रोहित की जगह…
    Next Article छत्तीसगढ़ : नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    यहां की तर्ज पर इंटरनेशनल टूरिज्म मैप पर चमकेगा छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने की बड़ी…

    October 7, 2026

    संस्कृत शिक्षा को नई दिशा देने प्रदेश के विद्यालय प्रमुखों का मंथन…

    October 7, 2026

    किराएदार महिला से नजदीकी पड़ी भारी दो चचेरे भाइयों की इस बीमारी से मौत, मोहल्ले में दहशत…

    October 7, 2026

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस हुई आक्रोशित, कल चुनाव आयोग के सामने शक्ति का प्रदर्शन…

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • यहां की तर्ज पर इंटरनेशनल टूरिज्म मैप पर चमकेगा छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने की बड़ी…
    • संस्कृत शिक्षा को नई दिशा देने प्रदेश के विद्यालय प्रमुखों का मंथन…
    • किराएदार महिला से नजदीकी पड़ी भारी दो चचेरे भाइयों की इस बीमारी से मौत, मोहल्ले में दहशत…
    • राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस हुई आक्रोशित, कल चुनाव आयोग के सामने शक्ति का प्रदर्शन…
    • सिंगापुर से रायपुर लौटे CM साय, ढोल-नगाड़ों से स्वागत, बोले – सफल रहा दौरा, प्रदेश को मिले ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?