Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अकाउंट सुरक्षित करने के लिए उठाए गए आवश्यक कदम: टि्वटर
    राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अकाउंट सुरक्षित करने के लिए उठाए गए आवश्यक कदम: टि्वटर

    By Tv 36 HindustanDecember 12, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नयी दिल्ली, 12 दिसंबर। टि्वटर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अकाउंट कुछ देर के लिए हैक किये जाने बाद इसे सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

    टि्वटर के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।

    प्रवक्ता ने कहा, “हमारे पास हर समय प्रधान मंत्री कार्यालय के साथ संचार की सुविधा है। जैसे ही हमें इस गतिविधि (टि्वटर अकाउंट को हैक किये जाने) के बारे में पता चला, हमारी टीम ने अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए।”

    उन्होंने कहा, “हमारी जांच से पता चला है कि इस समय किसी अन्य तरह की समस्या के कोई संकेत नहीं हैं।”

    गौरतलब है कि प्रधानमंत्री का ट्विटर हैंडल शनिवार देर रात कुछ देर के लिए हैक कर कर लिया गया और इस दौरान बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दिए जाने को लेकर ट्वीट किया गया।

    प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने आज सुबह इसकी जानकारी दी। श्री मोदी के टि्वटर अकाउंट को हैक किये जाने के तुरंत बाद ही रीस्टोर कर सुरक्षित कर लिया गया है और इस मामले को टि्वटर के समक्ष उठाया गया।

    पीएमओ ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल कुछ देर के लिए हैक किया गया। यह मामला ट्विटर के सामने उठाया गया है और अकाउंट को तुरंत ही रीस्टोर कर सुरक्षित कर लिया गया है। हैक किए जाने दौरान किए गए ट्वीट पर ध्यान न दें।’

    हैक किये जाने के बाद किया गया पहला ट्वीट कुछ मिनट बाद ही डिलीट कर दिया गया और एक बार फिर उसी ट्वीट को दोबारा किया गया। इसके बाद इस ट्वीट को भी हटा लिया गया।

    कुछ यूजरों ने श्री मोदी के टि्वटर अकाउंट को हैक किये जाने के बाद किये गये ट्वीट के स्क्रीनशॉट शेयर किये हैं।

    टि्वटर अकाउंट को हैक कर जो ट्वीट किये गये उसमें लिखा था , “भारत ने आधिकारिक तौर पर बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दे दी है और सरकार भी 500 बीटीसी खरीदकर लोगों में बांट रही है।”

    Post Views: 0

    Necessary steps PM Narendra Modi's account taken to secure Twitter
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबीरगांव मतदाता सूची में कांग्रेस का फर्जीवाड़ा उजागर साक्ष्य के साथ करेंगे शिकायत : अजय चंद्राकर
    Next Article कवि पद्मश्री अशोक चक्रधर को सुरेन्द्र दुबे स्मृति पुरस्कार दिया जायेगा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…

    February 15, 2026

    क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…

    February 15, 2026

    आज महाशिवरात्रि पर रायगढ़ बाबा धाम पहुंचे CM साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास…

    February 15, 2026

    काशी से यहां तक महादेव के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, विदेशी फूलों से सजा महाकाल का दरबार…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…
    • आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…
    • रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…
    • क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…
    • आज महाशिवरात्रि पर रायगढ़ बाबा धाम पहुंचे CM साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?