Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » धान खरीदी में ना बरतें लापरवाही पैरा संग्रह को दिए बढ़ाने के निर्देश – कलेक्टर
    गैजेट

    धान खरीदी में ना बरतें लापरवाही पैरा संग्रह को दिए बढ़ाने के निर्देश – कलेक्टर

    By Tv 36 HindustanDecember 16, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार : कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज जिलें के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों एवं गौठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस सिलसिले में वह विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम अर्जुनी,भाटापारा अंतर्गत ग्राम मिरगी,गुर्रा एवं तरेंगा के धान खरीदी केंद्रों में पहुँच कर खरीदी का जायजा लिया। इसके साथ ही आज पूर्व जांच के आधार पर कलेक्टर के निर्देश पर उप पंजीयक सहकारिता ने सिमगा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम ढेकुना समिति के फड़ प्रभारी त्रिलोक कुर्रे को निलंबित कर दिया है।

    उक्त कार्रवाई अमानक स्तर के धान खरीदी करनें एवं एफक्यू क्वालिटी के मापदंडों का पालन नही करनें पर की गयी हैं। धान की अमानक स्तर होने के चलते ग्राम ढेकुना से रायपुर जिलें स्थित तिल्दा संग्रहण केंद्र भेजें 3 ट्रक को वापस कर दिया गया। साथ ही धान खरीदी केंद्र ग्राम गुर्रा के फंड प्रभारी नूतन साहू एवं ग्राम मिरगी फंड प्रभारी लेख राम साहू को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

    कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने मौके पर उपस्थित किसानों से चर्चा कर खरीदी में किसी भी प्रकार के हो रहें समस्याओं के बारे में पूछा। मौके पर उपस्थित हुमन वर्मा एवं उनके साथ मौजूद किसानों ने कलेक्टर को बताया की किसी भी प्रकार समस्या नही हो रही है। प्रतिदिन पूर्व निर्धारित क्रम एवं संख्या के हिसाब से हम किसानों को टोकन एवं बारदाना भी मिल रहा है। जिससे धान खरीदी सुचारू रूप से चल रही है।

    कलेक्टर ने ग्राम अर्जुनी एवं मिरगी के धान खरीदी केंद्र में ढेरी लगाएं हुए किसानों के धान की गुणवत्ता वक्ता को जांचा जिस पर तय मानक 17 प्रतिशत से अधिक नमी मिला। जिस पर किसानों को समझाइश देतें हुए उन्हें सुखाकर धान को लाने कहा गया। ऐसे किसान ग्राम खैरताल निवासी होमलाल,ग्राम रवान भगवती वर्मा, अर्जुनी से बृजलाल वर्मा,नेमीचंद एवं मिरगी में मनोहर यदु शामिल है। मौके पर फड़ प्रभारी धान खरीदी,स्टैकिंग को व्यवस्थित करनें कहा गया। साथ ही डाटा एंट्री आपरेटर को खरीदी हो चुके किसानों का रकबा समर्पित कर क्लोज़ करनें के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने बारदाना पंजीयन,धान पंजी का भी मिलान किया।

    गौठानों का किया निरीक्षण –

    कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने विकासखंड बलौदाबाजार के अंर्तगत ग्राम अर्जुनी, भाटापारा से ग्राम गिर्रा एवं सुमा के गौठानों में पहुँचकर पैरा संग्रह,गोबर खरीदी एवं महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा किए जा रहें कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम सरपंच एवं गौठान समिति के अध्यक्ष से चर्चा कर पैरादान का अधिक से अधिक प्रचार करने कहा गया है। जिससे प्रत्येक गौठानों में पैरा उपलब्ध हो सके। साथ ही किसान अनावश्यक पराली को ना जलाएं और पैरा को गौठानो में दान कर दे।

    निरीक्षण के दौरान ग्राम सुमा के गौठान को विस्तारित करनें एवं वहां पर शीघ्र ही वर्मी टाका स्वीकृत किए जाने के निर्देश जनपद पंचायत सीइओ को दिए। ग्राम सुमा के गौठान में चारागाह को बेहतर एवं व्यवस्थित रूप से देखकर उनकी सरहाना किए। चारागाह में नेपियर घास एवं मक्का अच्छी तरह से विकसित हुई है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की,एसडीएम लवीना पांडेय,नोडल अधिकारी रवि शर्मा,डीआरसीएस उमेश गुप्ता, डीएमओ कर्ष,खाद्य अधिकारी चित्रकान्त ध्रुव सभी जनपद सीईओ उपस्थित थे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजिला स्तरीय युवा उत्सव में आज 800 युवाओं का समागम
    Next Article छत्तीसगढ़ : शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में किया गया एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का गरिमामय आयोजन शैक्षणिक संस्थानों सार्वजनिक उपक्रमों में गूंजा लोकतंत्र का संकल्प

    January 26, 2026

    शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता मजबूत लोकतंत्र का संदेश…

    January 26, 2026

    राज्यपाल यहां करेंगे ध्वजारोहण, सीएम साय बिलासपुर में, जानिए कौन सा नेता कहां फहराएगा तिरंगा…

    January 26, 2026

    गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति जी का संदेश मतदान और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर…

    January 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का गरिमामय आयोजन शैक्षणिक संस्थानों सार्वजनिक उपक्रमों में गूंजा लोकतंत्र का संकल्प
    • शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता मजबूत लोकतंत्र का संदेश…
    • राज्यपाल यहां करेंगे ध्वजारोहण, सीएम साय बिलासपुर में, जानिए कौन सा नेता कहां फहराएगा तिरंगा…
    • गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति जी का संदेश मतदान और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर…
    • आज का राशिफल गणतंत्र दिवस पर किन राशियों की चमकेगी किस्मत जानें अपनी राशि का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?