
आरंग– नगरीय प्रशासन एवं विकास श्रम मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांव में जनहित के कार्यक्रम किए गए जिसमें में समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान हॉस्पिटल में शॉल श्रीफल वितरण और अन्य सेवा कार्य किए। पार्षद शरद गुप्ता के द्वारा मंत्री डहरिया को लड्डू से तौला गया इसी कड़ी में आरंग के नेता जी चौक में सजल चंद्राकर द्वारा मंत्री जी का जन्मदिन के अवसर पर भव्य कार्यक्रम रखा गया था जिसमें मंत्री डहरिया ने देर रात शिरकत की इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री डहरिया ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया और सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा की जनता के आशीर्वाद से ही हम क्षेत्र और पूरे प्रदेश में चौमुखी विकास कर रहे हैं और लगातार विकास का काम करते रहेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री डहरिया के द्वारा सन 2022 के कैलेंडर का विमोचन किया गया ।इस कार्यक्रम में आरंग नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू ,जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेश देवांगन और आरंग नगर के सभी पार्षद एवं एल्डरमैन और आरंग, भानसोज , नया रायपुर समोदा ,गुल्लू मंदिरहसौद सभी जोन के कार्यकर्ता एवं युथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नमनश्री वर्मा आरंग