
ग्वालियर :- ग्वालियर में भगत स्ट्रीट फूड पर बिना आधार कार्ड दिखाए पानी पूरी नहीं खिलाए जाते हैं, क्योंकि छोटेलाल भगत का दावा है कि वो दुनिया का सबसे तीखा पानी बनाते हैं, जिसे 18 साल से कम उम्र के बच्चे और 50 साल से ज्यादा उम्र के लोग नहीं खा सकते हैं।अगर वह चोरी-छिपे या उम्र छिपाकर पानी पूरी पी जाते हैं तो उनका बीमार होना स्वाभाविक है। वहीं भगत स्ट्रीट पॉइंट पर सिर्फ पुरुष ही आते हैं।