वाशिंगटन 19 दिसंबर ।अमेरिका में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सीएनएन के नेटवर्क अध्यक्ष जेफ जुकर ने गैर जरूरी कर्मचारियों को घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करने का निर्देश दिया है।
श्री जुकर ने शनिवार को जारी अपने बयान में कहा कि जब तक ऑफिस में कोई जरुरी काम नहीं हो तब तक सभी लोग घर से ही काम करें।
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने नेटवर्क अध्यक्ष के हवाले से कहा कि नेटवर्क स्टूडियो और कंट्रोल रूम में लोगों की संख्या घटाने के लिए कई बदलाव करेगा। नेटवर्क ‘फ्लैश स्टूडियो’ का इस्तेमाल करेगा।
इस वर्ष की शुरूआत में श्री जुकर ने कोरोना वैक्सीन के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी थी। इस पर नेटवर्क ने कोरोना वैक्सीन नहीं लगाकर ऑफिस आने वाले तीन कर्मचारियों को काम से निकाल दिया था।