मगरलोड, 20 दिसंबर। जनपद पंचायत मगरलोड के बेटे की सड़क हादसे में मौत। निर्माणाधीन सड़क में अनियंत्रित होकर कार के पलटने से हुई है मौत।मिली जानकारी अनुसार मृतक किसी निजी काम से मगरलोड गया हुआ था।तभी यह घटना घर वापस लौटते वक्त ग्राम भरदा और परसवानी के बीच हुई है। जिसके बाद तुरंत बाद मृतक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड ले जाया गया ।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी ले गया।मगरलोड पुलिस घटना कर जांच में जुट गई है। यह घटना की खबर धधकते आग की तरह फैल रही है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद हर वर्ग के लोग संवेदना व्यक्त कर रहे है.और उनके परिवार वालो को दुःखत घटना से उबरने के लिए कामना कर रहे है। मृत सौरभ दिवाकर ठाकुर 22वर्षिय ग्राम रांकाडीह निवासी की है।