Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पत्नी की हत्या करने- वाला आरोपी 1 साल बाद गिरफ्तार, जंगल में लोगों से खाना मांगकर जीवन यापन कर रहा था
    अपराध

    पत्नी की हत्या करने- वाला आरोपी 1 साल बाद गिरफ्तार, जंगल में लोगों से खाना मांगकर जीवन यापन कर रहा था

    By Tv 36 HindustanDecember 20, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरिया, 20 दिसंबर। पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह द्वारा पुराने मामले का निराकरण करने हेतु निर्देश दिया गया था, दिनांक 08.09.2020 को थाना मनेन्द्रगढ़ में सूचना प्राप्त हुई कि तितली माडा हसदेव नदी हस्तिनापुर जंगल में एक सड़ी-गली लाश पड़ी हुई है, तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही की गई व मृतिका की पहचान सोनिया सिंह पति सुद्धू सिंह गोड़ के रूप में की गई तथा थाना मनेन्द्रगढ़ में मर्ग क्रमाक 69/2020 धारा 174 जा.फौ. पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। शव पंचनामा कार्यवाही डांक्टर की टीम एवं तहसीलदार मनेन्द्रगढ की उपस्थिति में कराया गया था।
    जांच दौरान मृतिका को अन्तिम बार अपने ही पति सुद्धू सिंह गोड़ के साथ जंगल के तरफ जाते देखा गया था व घटना दिनांक से ही सुद्धू सिंह गोड़ का पता नहीं चल रहा था। सुध्द्धू सिंह के परिजनो व संबंधित व्यक्तियों से लगातार पूछताछ की जा रही थी किन्तु उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। लगभग एक वर्ष 03 माह बाद मुखबीर से सूचना के आधार पर सुद्धू सिंह को तलब कर थाना लाया गया पूछताछ दौरान सुद्धू सिंह ने बताया कि मृतिका सोनिया उसकी दूसरी पत्नि थी। पूर्व में सोनिया द्वारा रिपोर्ट करने पर धारा 376 ता0हि0 के तहत जेल में निरूद्ध था तथा जेल से जमानत में छुटने के बाद सोनिया को अपनी पत्नि बनाकर रह रहा था। मृतिका सोनिया के पूर्व पति लालसाय के साथ मारपीट की रिपोर्ट थाना में होने से घटना दिनांक को मृतिका सोनिया के साथ पुनः लड़ाई झगड़ा हुआ दोनों लड़ते हुये जंगल के तरफ गये जहां गुस्से मे आकर सोनिया का गला दबाकर हत्याकर शव को तितली माड़ा खाई में छुपाकर रख दिया तथा पुलिस के डर से फरार हो गया पूरे फरारी काल दौरान अमृतधारा जंगल व आस पास रहा पिकनिक मनाने वालो लोगों से खाना मांगकर जीवन यापन कर रहा था कहीं-कही खेतों में मजदूरी करना बताया गया।

    सम्पूर्ण मर्ग जांच पर आरोपी सुद्धू सिंह गोड़ पिता अमोल सिंह गोड उम्र 45 वर्ष निवासी चक्काडांड हस्तिापुर थाना मनेन्द्रगढ जिला कोरिया (छ0ग0) के विरूद्ध अपराध पाए जाने पर धारा 302, 201 भा0द0वि0 का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।

    सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक आर०एन० गुप्ता, राजेन्द्र श्रीवास्तव, प्र०आर० अमर सिंह अंजाम आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, राजेश कुमार, इस्ताक खान, प्रमोद यादवपुरूषोत्तम बघेल, सैनिक 359 सुरेश रजक, का सराहनीय योगदान रहा।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleशादी की उम्र 21 वर्ष करना,लड़कियों की बेहतरी के लिए है – जया जेटली
    Next Article ओबीसी आरक्षण : उमा भारती की अपील, रास्ता निकाले राज्य सरकार
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज तीन जिलों का दौरा करेंगे सीएम साय, महाशिवरात्रि का पावन पर्व, मुख्यमंत्री राजिम कुंभ कल्प के होंगे शामिल…

    February 15, 2026

    कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबला आज, जानिए मैच टाइमिंग, पिच-मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग की सारी डिटेल्स…

    February 15, 2026

    दिल्ली में दम घुटता है सीएम ने राजधानी को बताया ‘गैस चैंबर’, बोले- जब नीयत साफ….

    February 15, 2026

    आज महाशिवरात्रि पर जानिए चारों प्रहर पूजन से लेकर निशीथ काल तक का ये शुभ मुहूर्त…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज तीन जिलों का दौरा करेंगे सीएम साय, महाशिवरात्रि का पावन पर्व, मुख्यमंत्री राजिम कुंभ कल्प के होंगे शामिल…
    • कोलंबो में भारत-पाक महामुकाबला आज, जानिए मैच टाइमिंग, पिच-मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग की सारी डिटेल्स…
    • दिल्ली में दम घुटता है सीएम ने राजधानी को बताया ‘गैस चैंबर’, बोले- जब नीयत साफ….
    • आज महाशिवरात्रि पर जानिए चारों प्रहर पूजन से लेकर निशीथ काल तक का ये शुभ मुहूर्त…
    • आज का राशिफल किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, किसे रहना होगा सावधान पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?