
ब्रिटेन के लीसेस्टरशायर में एक प्राइमरी स्कूल की टीचर का ऐसा चौंका देने वाला वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद उन्हें स्कूल से निकाल दिया. दरअसल, इसमें वह एक घोड़े को लात मारती दिख रही हैं. सारा मोल्ड्स नामक इस महिला को पशु क्रूरता के लिए आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा. ‘डेली मेल’ की एक खबर के मुताबिक, दो बच्चों की मां सारा लीसेस्टरशायर के मेल्टन मोब्रे में रहती हैं. घोड़े को लात मारने वाले इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्कूल प्रशासन ने 6 हफ्तों बाद उन्हें स्कूल से निकाल दिया. एजुकेशन ट्रस्ट चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर पॉल मैडोक्स ने कहा, ”हम सारा की इस हरकत को देखते हुए उन्हें स्कूल की नौकरी से बाहर करते हैं.