
सरगुजा :- शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत पेटला में दिनांक 18.12 .2021 से 24. 12 .2021 तक आयोजित है । संस्था के प्राचार्य महोदय श्रीमती शशिमा कुजूर एवं डॉ रोहित कुमार बरगाह के नेतृत्व में इस शिविर में 90 स्वयंसेवकों ने अपनी सहभागिता निभाई है। जिसमें ज्यादातर छात्राएं शामिल है ।रासेयो का विशेष शिविर का थीम ” ग्रामीण विकास एवं स्वच्छता के लिए युवा ” पर आधारित है। डॉ रोहित कुमार बरगाह के नेतृत्व में सभी स्वयंसेवक को का एक समूह जिसमे दल नायक बनाकर प्रतिदिन अलग-अलग थीम पर स्वयं सेवकों गांव में श्रमदान कर स्वच्छता जन जागरूकता रैली का आयोजन करते हैं। प्रातः कालीन सभी स्वयंसेवक प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,साक्षर भारत कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता , कोविड-19 टीकाकरण एवं जागरूकता , पर्यावरण संरक्षण ,नशा मुक्ति अभियान आदि पर लोगों को जागरूक किये।

प्रतिदिन बौद्धिक परिचर्चा में अलग-अलग थीम पर हमारे महाविद्यालय से पधारे शिक्षक गण एवं अन्य अतिथि के माध्यम से बच्चों को प्रतिदिन संबोधित करते हैं इससे बच्चों में विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी मिलती है ।रासेयो स्वयंसेवकों के द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग ग्राम पंचायत पेटला के वार्डों में जाकर श्रमदान करते हैं साथ-साथ स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं ।ग्राम पंचायत पेटला के विभिन्न पारा एवं मोहल्ला जैसे कुम्हार पारा, लहू पानी, कोयला पानी ,बैगा पारा ,पटेल पारा ,पतरा पारा ,बाजार पारा आदि विभिन्न वार्डों में जाकर स्वयंसेवक स्वच्छता के साथ-साथ श्रमदान करते हैं ।साथ ही साथ स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत शौचालय निर्माण और उसके उपयोग करने के लिए स्वयंसेवकों के द्वारा ग्रामीणों को प्रेरित किये। स्वयं सेवकों द्वारा सोख्ता गड्ढा का निर्माण , आंगनबाड़ी स्कूल की साफ सफाई ,शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला की सफाई एवम नलकूपों की साफ-सफाई, नहानी घर की सफाई, मिडिल स्कूल के बाउंड्री वॉल की पुताई एवं रंग रोगन , विभिन्न चौक चौराहे पर स्लोगन, आदि पर स्वयं सेवकों ने अपनी सहभागिता निभाई ।

इस शिविर में ग्राम पंचायत के सरपंच रमेश बड़ा एवं उपसरपंच श्री तिलक बोहरा जी के द्वारा प्रतिदिन स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना की जाती है। साथ ही साथ उनके द्वारा विभिन्न सहयोग हमारे इस स्वयंसेवकों को प्राप्त हो रहे हैं ।शिविर में अन्य ग्रामीण लोगों का भी सहयोग प्रतिदिन मिल रहा है । इस शिविर में वरिष्ठ स्वयं सेवकों में उदय कुमार ,धर्मेंद्र कुमार ,विनीता एक्का, वंदना भगत, जयशंकर ,मेला ,पवन भगत ,प्रदीप गुप्ता, दिव्या चौहान ,अजीत कुमार ,प्रेम सागर, विजय कुमार, देवदत,अंबिका प्रसाद ,मंजेश, पूजा एक्का, कुसुम लता ,अरुणा प्रधान ,अमर ज्योति , प्रतिभा ,झरना ,शिव लाल लकड़ा, सुखलाल ,सागर नायक ,आदि स्वयंसेवक सक्रिय योगदान रहा ।इस शिविर में महा विद्यालय परिवार की ओर से सहयोगी शिक्षक के सरिता हसदा एवं उर्वशी भोय का भी विशेष योगदान दे रहे है। रिपोर्ट रवि गोस्वामी सीतापुर सरगुजा छत्तीसगढ़,